1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Saphala Ekadashi 2024: दिसंबर में किस दिन रखा जाएगा सफला एकादशी का व्रत? जानें डेट और मुहूर्त

Saphala Ekadashi 2024: दिसंबर में किस दिन रखा जाएगा सफला एकादशी का व्रत? जानें डेट और मुहूर्त

Saphala Ekadashi 2024 Date: दिसंबर में आने वाली सफला एकादशी इस साल की आखिरी एकादशी होगी। ऐसे में इस एकादशी का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। तो यहां जान लीजिए कि सफला एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा और पारण का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Saphala Ekadashi 2024- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Saphala Ekadashi 2024

Saphala Ekadashi 2024: एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। प्रत्येक महीने में दो बार एकादशी का व्रत रखा जाता है, एक कृष्ण पक्ष और दूसरा शुक्ल पक्ष को। दोनों ही एकादशी तिथि का विशेष महत्व होता है। पौष माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि सफला एकादशी के नाम से जाना जाता है। सफला एकादशी का व्रत करने से जातक को सभी कष्टों से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। तो आइए जानते हैं कि दिसंबर माह में सफला एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा और भगवान विष्णु की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

सफला एकादशी 2024 डेट और शुभ मुहूर्त

सफला एकादशी का व्रत 26 दिसंबर 2024 को रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार, पौष माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का प्रारंभ 25 दिसंबर को रात 10 बजकर 29 मिनट पर होगा। एकादशी तिथि का समापन 27 दिसंबर को रात 12 बजकर 43 मिनट पर होगा। 

सफला एकादशी पारण का समय

एकादशी व्रत का पारण शुभ समय में ही किया है। सफला एकादशी का पारण 27 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। पारण का समय सुबह 7 बजकर 12 मिनट से सुबह 9 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। बता दें कि एकादशी के व्रत को समाप्त करने को पारण कहते हैं। एकादशी व्रत के अगले दिन सूर्योदय के बाद पारण किया जाता है।

सफला एकादशी व्रत का महत्व

सफला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से मनचाही इच्छाओं की पूर्ति होती है। साथ ही इस दिन जो भी काम शुरू किया जाए वह अवश्य सफल होता है। सफला एकादशी का व्रत करने से कार्य में आने वाली सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

Intelligent Zodiac Signs: ये 5 राशियां होती हैं सबसे अधिक बुद्धिमान, हर क्षेत्र में मिलती है सफलता

Shani Sade Sati: साल 2025 में ये राशियां होंगी शनि की गिरफ्त में, इन जातकों की शुरू होगी साढ़ेसाती

Paush Month Vrat Tyohar: दिसंबर में इस दिन से शुरू होगा पौष माह, देख लें इस महीने के प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट