1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Paush Month Vrat Tyohar: दिसंबर में इस दिन से शुरू होगा पौष माह, देख लें इस महीने के प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट

Paush Month Vrat Tyohar: दिसंबर में इस दिन से शुरू होगा पौष माह, देख लें इस महीने के प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Dec 13, 2024 02:58 pm IST,  Updated : Dec 13, 2024 02:58 pm IST

Paush Month Vrat Tyohar: दिसंबर के मध्य से पौष का महीना शुरू हो जाएगा। इस महीने में कौन-कौन से प्रमुख व्रत-त्योहार आने वाले हैं, आइए जानते हैं।

Paush Month- India TV Hindi
Paush Month Image Source : SOCIAL

Paush Month Vrat Tyohar: पौष महा का हिंदू धर्म में ब़ड़ा महत्व है। इस महीने सूर्य धनु राशि में विराजमान रहते हैं, इसलिए सूर्य देव की आराधना करने से विशेष फलों की प्राप्ति इस माह में होती है। इसके साथ ही दान-पुण्य करने के लिए भी इस माह को शुभ माना गया है। इस माह के दौरान शुभ-मांगलिक कार्य नहीं होते, इसलिए तीर्थ स्थानों का भ्रमण करने और धर्म-कर्म के काम करने से इस महीने सुखद फल मिलते हैं। साल 2024 में पौष माह की शुरुआत 16 दिसंबर से हो रही है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि, पौष माह में कौन-कौन से व्रत त्योहार आने वाले हैं। 

पौष माह के प्रमुख व्रत-त्योहार 

संकष्टी गणेश चतुर्थी- बुधवार, 18 दिसंबर 2024  

कालाष्टमी- रविवार, 22 दिसंबर 2024 
क्रिसमस, मदन मोहन मालवीय जयंती- बुधवार, 25 दिसंबर 2024: बुधवार 
सफला एकादशी- गुरुवार, 26 दिसंबर 2024 
प्रदोष व्रत- शनिवार, 28 दिसंबर 2024
मासिक शिवरात्रि- रविवार, 29 दिसंबर 2024
सोमवार अमावस्या, सोमवार व्रत- 30 दिसंबर 2024 
नव वर्ष , चंद्र दर्शन- बुधवार, 01 जनवरी 2025
शक्रवार वरद चतुर्थी- 03 जनवरी 2025 
रविवार षष्ठी- 05 जनवरी 2025 
गुरु गोबिंद सिंह जयंती- सोमवार, 06 जनवरी 2025 
दुर्गाष्टमी व्रत- मंगलवार, 07 जनवरी 2025
वैकुंठ एकादशी , पौष पुत्रदा एकादशी- शुक्रवार, 10 जनवरी 2025 
कूर्म द्वादशी व्रत, प्रदोष व्रत- शनिवार 11 जनवरी 2025 
राष्ट्रीय युवा दिवस,स्वामी विवेकानंद जयंती  - रविवार,  12 जनवरी 2025 
पौष पूर्णिमा , माघ स्नान प्रारंभ, लोहड़ी (लोहरी)- सोमवार 13 जनवरी 2025 

कैसे पड़ा पौष माह का नाम 

हिंदू पंचांग को देखकर ही हिंदू कैलेंडर के महीनों का नाम पड़ा है। प्राचीन समय में ही हमारे मनीषियों ने यह व्यवस्था कर दी थी कि, जिस महीने की पूर्णिमा को चंद्रमा जिस नक्षत्र में रहेगा उसी के आधार पर उस माह का नाम रहेगा। इसी तरह पौष पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में रहता है। इसी वजह से इस महीने का नाम पौष पड़ा है। हिंदू कैलेंडर का यह 10वां महीना है और इस महीने में सूर्य उपासना का बड़ा महत्व है। इसके साथ ही आध्यात्मिक पथ पर चलने वालों के लिए भी यह महीना बेहद खास होता है, इस महीने में अगर आप योग-ध्यान करते हैं तो आलौकिक अनुभव आपको प्राप्त हो सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

Margashirsha Purnima 2024: मार्गशीर्ष पूर्णिमा इन 4 राशियों के लिए रहेगी बेहद शुभ, 2024 के अंतिम दो हफ्तों में पाएंगे बड़ी सफलता

प्रयागराज का वह मंदिर जहां हनुमान जी हैं लेटे हुए, इस प्रतिमा का चमत्कार देखकर मुस्लिम शासक भी हुआ था हैरान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म