Shani Upay: ज्योतिष की मानें तो हर व्यक्ति के जीवन में कभी न कभी शनि की दशा जरूर आती है। कहा जाता है कि शनि कर्मों के अनुसार जातकों को फल देते हैं। अगर शनि की टेढ़ी नजर किसी पर पड़ जाएं तो व्यक्ति का जीवन दुखों से भर जाता है। वहीं, यदि शनि देव किसी पर मेहरबान हो जाएं तो इंसान के जीवन में किसी भी तरह की कमी नहीं रहती है। इसलिए कहा जाता है कि शनि की महादशा, साढ़े साती, ढैय्या चल रही हो तो जातक को कुछ उपाय जरूर अपनाना चाहिए। इन उपायों को अपनाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं साथ ही जीवन से सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं शनि के प्रकोप से बचने के लिए आपको कौन से उपाय करने चाहिए।
बिजनेस संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए करें ये उपाय
अगर आप बिजनेस में तरक्की पाना चाहते हैं तो इसके लिए शनि देव के मंत्र 'शं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः' का रोजाना 11 बार जाप करें। जाप के दौरान उड़द के दाल अपने पास रखें और उन्हें शनि देव को अर्पित करते जाएं। फिर इन्हें बहते पानी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से बिजनेस में आ रही सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी।
कोर्ट में जीत पाने के लिए करें ये उपाय
यदि आपका कोर्ट का कोई मामला सुलझ नहीं पा रहा है तो ऐसे में कोर्ट की पेशी पर जाते समय शनिदेव के मंत्र 'ऊँ शं शं शन्यै नमः.' मंत्र का 21 बार जाप करके घर से निकलें। ऐसा करने से आपको जीत मिल सकती है।
बुरी नजर से बचने के लिए करें ये उपाय
अगर बुरी नजर की वजह से घर के लोगों की तरक्की नहीं हो रही है या धन लाभ नहीं हो पा रहा है तो ऐसे में सुबह नहाने के बाद शनिदेव के मंत्र 'ऊँ श्रीं शं श्रीं शनैश्चराय नमः' का 31 बार जाप करें। उसके बाद एक नीला फूल गंदे नाले में बहा दें। ऐसा करने से जल्द ही तरक्की के रास्ते खुलेंगे।
धन लाभ के लिए करें ये उपाय
धन लाभ के लिए हर शनिवार को 'ऊँ श्रीं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का कम से कम 11 बार जाप करें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति ठीक हो सकती है।
नौकरी में सफलता पाने के लिए करें ये उपाय
रोजाना शनिदेव के 'शं ऊँ शं नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से आपको नौकरी में तरक्की मिलेगी।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)