Shani Vakri 2022: शनिदेव के क्रोध से हर कोई डरता है। कोई भी इंसान उन्हें क्रोध दिलाने के बारे में सोचता भी नहीं है। शनि को शांत करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। लेकिन इस बार शनि मकर राशि में उल्टी चाल चल कर कुछ राशियों की किस्मत बना देंगे। इन राशियों को इस दौरान बेसुमार धन लाभ होगा। ज्योतिष के मुताबिक़, शनि देव अपनी राशि बदल चुके हैं। वे मकर राशि में वक्री होकर गोचर कर रहे हैं। मकर राशि में वक्री शनि कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ समय लेकर आए हैं। यहां पर अक्टूबर 2022 तक इसी अवस्था में रहेंगे। अर्थात शनि करीब 3 माह तक मकर राशि में वक्री रहकर इन राशि वालों को लाभ पहुंचाएंगे। आइये जानते हैं कौन सी हैं वो बुलंद राशियां।
मेष राशि:
ज्योतिष के अनुसार शनि ग्रह का मकर राशि में वक्री होना मेष राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। शनि ग्रह आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव में वक्री हुए हैं, जिसे बिजनेस और जॉब का भाव माना जाता है।। इसलिए इस दौरान आपके मान- सम्मान में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपको नई जॉब का ऑफर आ सकता है।
धनु राशि:
शनि देव के वक्री होने से इस राशि के जातकों की किस्मत का ताला खुल जायेगा। शनि देव गोचर कुंडली से दूसरे भाव में वक्री हुए हैं। इसलिए इस समय आपको शेयर बाजार और सट्टा- लॉटरी में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आपको इस दौरान अटका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है।
मीन राशि:
शनि ग्रह के मकर राशि में गोचर करते ही इस राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि आपकी राशि से शनि देव 11वें स्थान में वक्री हुए हैं। जिसे ज्योतिष में आय और लाभ का माना गया है। अगर आपका कारोबार या करियर शनि ग्रह और गुरु देव से जुड़ा हुआ है तो आपको इस समय आपको आशातीत सफलता मिल सकती है। इस समय आप लोग वाहन और प्रापर्टी खरीदने की भी सोच सकते हैं। जो आपके लिए अच्छी डील साबित हो सकती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। । इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।