1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Tulsi Pujan Diwas 2025: तुलसी पूजन दिवस कब मनाया जाएगा 24 और 25 दिसंबर? जानें सही डेट और पूजा नियम

Tulsi Pujan Diwas 2025: तुलसी पूजन दिवस कब मनाया जाएगा 24 और 25 दिसंबर? जानें सही डेट और पूजा नियम

Tulsi Puja Diwas Significance: जिस घर में रोजाना तुलसी में जल चढ़ाया जाता है वहां मां लक्ष्मी का वास रहता है। घर-परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।

Tulsi Pujan Diwas 2025- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Tulsi Pujan Diwas 2025

Tulsi Punjan 2025 Date: हिंदू धर्म में तुलसी पौधा को अत्यंत पावन और पूजनीय माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि जिस घर में प्रतिदिन तुलसी को जल चढ़ाया जाता है वहां सदैव मां लक्ष्मी का वास रहता है। वहीं विष्णु जी की कोई भी पूजा बिना तुलसी के पूरी नहीं होती है। साल में दो दिन दिन तुलसी पूजा का विशेष महत्व होता है एक तुलसी विवाह और दूसरा तुलसी पूजन दिवस। इन दोनों ही दिन तुलसी माता की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से जातक को सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मिलता है।

तुलसी पूजन 2025 डेट

इस साल तुलसी पूजन दिवस 25 दिसंबर 2025, गुरुवार को मनाया जाएगा। तुलसी की विधि-विधान से पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है। साथ ही घर से हर तरह की नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं। आपको बता दें कि तुलसी पूजन हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। वहीं तुलसी विवाह कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी पर होती है। इस दिन तुलसी माता का भगवान शालिग्राम के साथ विवाह किया जाता है।

तुलसी पूजन विधि

  • तुलसी पूजन के दिन सुबह उठकर स्नान आदि कर साफ कपड़े पहन लें।
  • इसके बाद तुलसी के आसपास वाली जगह को साफ करें और गंगाजल छिड़क दें।
  • इसके बाद तुलसी में जल अर्पित करें और कुमकुम का तिलग लगाएं।
  • फिर तुलसी माता को लाल चुनरी और फूल-माला अर्पित करें।
  • तुलसी के पास घी का दीपक और धूप जलाएं।
  • तुलसी माता को मिठाई और फलों का भोग लगाएं।
  • अब तलुसी जी की 3 या 7 बार परिक्रमा करें और मंत्र का जाप करें।

तुलसी पूजन के समय इन नियमों का करें पालन 

  • बिना स्नान किए तुलसी को स्पर्श न करें
  • तुलसी में कभी भी सूर्यास्त के बाद जल न चढ़ाएं
  • रविवार, अमावस्या और एकादशी के दिन तुलसी में जल अर्पित न करें और न ही छुएं
  • तुलसी में शाम के समय घी का दीया जलाएं। ऐसा करने से घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

Putrada Ekadashi 2025: पौष पुत्रदा एकादशी के दिन इन मंत्रों का करें जाप, संतान को मिलेगा दीर्घायु और तरक्की का आशीर्वाद

Famous Temples: नए साल पर दिल्ली के इन प्रसिद्ध मंदिरों के करें दर्शन, खुशहाली और समृद्धि से भरा रहेगा पूरा वर्ष