A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 10 February 2025 Ka Panchang: सोमवार को इतने बजे तक रहेगा पुनर्वसु नक्षत्र, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

10 February 2025 Ka Panchang: सोमवार को इतने बजे तक रहेगा पुनर्वसु नक्षत्र, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

10 February 2025 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 10 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें सोमवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

सोमवार का पंचांग- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सोमवार का पंचांग

10 February 2025 Ka Panchang: 10 फरवरी को माघ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और सोमवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि सोमवार शाम 6 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। 10 फरवरी को सुबह 10 बजकर 27 मिनट तक प्रीति योग रहेगा, उसके बाद आयुष्मान योग लग जाएगा। साथ ही सोमवार शाम 6 बजकर 1 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से पुनर्वसु नक्षत्र को सातवां नक्षत्र माना जाता है। पुनर्वसु शब्द का अर्थ समझने के लिए सबसे पहले हमें 'वसु' शब्द के अर्थ को समझना होगा। 'वसु' को उप देवताओं के समान माना जाता है और 'वसु' अपने आप में शुभता, उदारता, धन और सौभाग्य के स्वामी हैं। अर्थात् पुनर्वसु नक्षत्र का अर्थ है- पुन: सौभाग्यशाली होना । यह नक्षत्र सौभाग्य का सूचक है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

10 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त

  • माघ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि- 10 फरवरी 2025 को शाम 6 बजकर 58 मिनट तक 
  • प्रीति योग- 10 फरवरी को सुबह 10 बजकर 27 मिनट तक प्रीति योग रहेगा, उसके बाद आयुष्मान योग लग जाएगा
  • पुनर्वसु नक्षत्र- 10 फरवरी को शाम 6 बजकर 1 मिनट तक

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 08:27 से सुबह 09:50 तक
  • मुंबई- सुबह 08:36 से सुबह 10:01 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 08:31 से सुबह 09:53 तक
  • लखनऊ- सुबह 08:11 से सुबह 09:34 तक
  • भोपाल- सुबह 08:21 से सुबह 09:46 तक
  • कोलकाता- सुबह 07:37 से सुबह 09:02 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 08:40 से सुबह 10:05 तक
  • चेन्नई- सुबह 08:01 से सुबह 09:28 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:03 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:07 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Magh Purnima 2025: इन शुभ योग में मनाई जाएगी माघ पूर्णिमा, स्नान-दान करने से घर आएगी सुख-समृद्धि

Surya Gochar 2025: सूर्य के कुंभ राशि में गोचर करते ही सोने की तरह चमकेगी इन राशियों कि किस्मत, जानें आपकी राशि के लिए क्या रहेगा खास?