Saturday, March 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya Gochar 2025: सूर्य के कुंभ राशि में गोचर करते ही सोने की तरह चमकेगी इन राशियों कि किस्मत, जानें आपकी राशि के लिए क्या रहेगा खास?

Surya Gochar 2025: सूर्य के कुंभ राशि में गोचर करते ही सोने की तरह चमकेगी इन राशियों कि किस्मत, जानें आपकी राशि के लिए क्या रहेगा खास?

Edited By: Vineeta Mandal Published : Feb 09, 2025 07:30 am IST, Updated : Feb 09, 2025 07:30 am IST

Sun transit 2025: बहुत जल्द सूर्य राशि राशि परिवर्तन करने वाले हैं। सूर्य के इस गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। तो यहां जानिए सूर्य का गोचर किस राशि के लिए अच्छा रहेगा और किन्हें सावधानी बरतनी होगी।

सूर्य गोचर 2025- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सूर्य गोचर 2025

Surya Gochar in Kumbh Rashi: 12 फरवरी को सूर्य का राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इस दिन  रात 9 बजकर 56 मिनट पर सूर्यदेव कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद सूर्य  14 मार्च की शाम 6 बजकर 50 मिनट तक कुम्भ राशि में गोचर करते रहेंगे, उसके बाद मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जब सूर्य कुंभ राशि में गोचर करते हैं तो इस कुंभ संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। सूर्य की कुंभ संक्रांति के दौरान स्नान, अन्न दान व गौ दान का विशेष महत्व बताया गया है। वहीं सूर्य गोचर का मेष से लेकर मीन राशि तक वालों पर अलग-अलग रूप से प्रभाव पड़ेगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि सूर्य के इस गोचर का आपकी राशि पर क्या असर होगा।

मेष राशि 

सूर्य देव आपके जन्मपत्रिका के ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में ग्यारहवें स्थान का संबंध आमदनी और कामना पूर्ति से है। सूर्य के इस गोचर से मेहनत के बल पर आपकी आमदनी में बढ़ोतरी सुनिश्चित होगी। आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। साथ ही बहुत दिनों से अधूरी पड़ी आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। लिहाजा 14 मार्च तक सूर्य देव के शुभ फलों को सुनिश्चित करने के लिए रात के समय अपने सिराहने पर 5 बादाम रखकर सोएं और अगले दिन सुबह उठकर उन्हें किसी मंदिर में दान कर दें। 

वृष राशि 

सूर्य देव आपके जन्मपत्रिका के दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में दसवें स्थान का संबंध राज्य और पिता तथा करियर से है। सूर्य के इस गोचर से आपको राज्य से लाभ मिलेगा, आपको करियर में खूब सफलता मिलेगी। साथ ही आपके पिता को भी अपने काम में उन्नति मिलेगी। लिहाजा अपने साथ साथ अपने पिता के जीवन में तरक्की बनाये रखने के लिए 12 फरवरी से 14 मार्च तक घर से बाहर निकलते समय सिर ढक्कर जाएं। आप सिर पर सफेद रंग की टोपी या पगड़ी पहन सकते हैं।

मिथुन राशि 

सूर्य देव आपके जन्मपत्रिका के नवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में नवें स्थान का संबंध आपके भाग्य से है। सूर्य देव के इस गोचर से आपको अपने भाग्य का साथ मिलेगा। आप 14 मार्च तक जो भी काम करेंगे, वो समय पर पूरा जरूर होगा। साथ ही आपको अपने काम में संतुष्टि मिलेगी। लिहाजा 14 मार्च तक भाग्य का साथ बनाये रखने के लिए घर में पीतल के बर्तन का उपयोग करें। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि 14 मार्च तक किसी को भी पीतल की कोई चीज न दें।

कर्क राशि

सूर्य देव आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में आठवें स्थान का संबंध स्वास्थ्य से है। सूर्य देव के इस गोचर से आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा लेकिन आपको 14 मार्च तक अपनी सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत है। लिहाजा सूर्य देवकी कृपा से अपना स्वास्थ्य बेहतर बनाये रखने के लिए  आपको काली गाय की सेवा करनी चाहिए। साथ ही जब भी मौका मिले, बड़े भाई की मदद भी जरूर करें।

सिंह राशि 

सूर्य देव आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में सातवें स्थान का संबंध जीवनसाथी से है। सूर्य देव के इस गोचर से आपको जीवनसाथी का साथ पाने में थोड़ी मेहनत करने की जरूरत पड़ सकती है। आपको अपने जीवनसाथी से रिश्तों को अच्छा बनाये रखने के लिए खुद से कोशिशें करनी होंगी। इस दौरान आपको अपने जीवनसाथी से कोई भी ऐसी बात कहने से बचना चाहिए, जो उन्हें बुरी लग सकती है। लिहाजा 14 मार्च तक जीवनसाथी के साथ अच्छे रिश्ते बनाये रखने के लिए अपने भोजन में से एक हिस्सा निकालकर किसी जरूरतमंद को खिलाएं।

कन्या राशि 

सूर्य देव आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में छठे स्थान का संबंध मित्रों तथा शत्रु से है। सूर्य देव के इस गोचर से आपके दोस्तों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। आपके दोस्त आपकी हर संभव मदद के लिए तैयार रहेंगे। शत्रुपक्ष आपको बेवजह परेशान करने की नाकाम कोशिश करेंगे। लिहाजा 14 मार्च तक दोस्तों के साथ अच्छे रिश्ते बनाये रखने के लिए मंदिर में बाजरा दान करें।

तुला राशि 

सूर्य देव आपके पाचवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में पाचवें स्थान का संबंध विद्या, गुरु, विवेक, संतान और रोमांस से है। सूर्य देव के इस गोचर के प्रभाव से पढ़ाई से आपका ध्यान थोड़ा हट सकता है। आपको अपने गुरु से अच्छे रिश्ते बनाये रखने चाहिए। साथ ही संतान के साथ रिश्ते पर भी आपको गौर करने की जरूरत है। 14 मार्च तक रोमांस के मामलों में आप कुछ पिछड़ सकते हैं। लिहाजा 14 मार्च तक हर तरह से अपनी स्थिति को बेहतर करने के लिए  छोटे बच्चों को कुछ गिफ्ट करें। 

वृश्चिक राशि 

सूर्य देव आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में चौथे स्थान का संबंध माता, भूमि, भवन और वाहन से है। सूर्य देव के इस गोचर से आपको जीवन में माता का सहयोग मिलेगा। साथ ही भूमि, भवन और वाहन का लाभ मिलेगा। लिहाजा 14 मार्च तक जीवन में इस लाभ को बनाये रखने के लिए  मंदिर में गुड़ का दान करें। 

धनु राशि 

सूर्य देव आपके जन्मपत्रिका के तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में तीसरे स्थान का संबंध भाई बहनों और अभिव्यक्ति से है। सूर्यदेव के इस गोचर से आपको भाईबहनों का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही आप दूसरों के सामने अपनी बातों को अच्छे से अभिव्यक्त कर पायेंगे। लिहाजा 14 मार्च तक भाई बहनों के साथ अच्छे रिश्ते बनाये रखने के लिए आपको सूर्य देव के इस मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र है- 'ऊँ घृणिः सूर्याय नमः'।

मकर राशि 

सूर्य देव आपके जन्मपत्रिका के दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में दूसरे स्थान का संबंध धन से है, आपके स्वभाव से है। सूर्य देव के इस गोचर से आपको आर्थिक रूप से लाभ पाने के लिए अधिक कोशिश करनी पड़ सकती है। साथ ही किसी से पैसों का लेनदेन करते समय अधिक सतर्कता बरतनी चाहिए। लिहाजा 14 मार्च तक सूर्य देव के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए आपको मंदिर में नारियल तेल की शीशी दान करनी चाहिए।

कुंभ राशि 

सूर्य देव आपके पहले यानि लग्न स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में पहले स्थान का संबंध आपके शरीर से, आपके मानसम्मान से है। सूर्य देव के इस गोचर से 14 मार्च तक आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। लवमेट के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा 14 मार्च तक आपकी संतान को कोर्टकचहरी के कामों में सफलता मिलेगी। लिहाजा 14 मार्च तक सूर्य की इन शुभ स्थितियों को जीवन में बनाये रखने के लिए  आपको सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए। 

मीन राशि 

सूर्य देव आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में बारहवें स्थान का संबंध शैय्या सुख और व्यय से है। सूर्य देव के इस गोचर से आपको शैय्या सुख का लाभ मिलेगा, लेकिन साथ ही आपके कुछ खर्चे भी बढ़ सकते हैं। आपको बिना जरूरत की चीजों पर पैसे खर्च करने से बचना चाहिए। साथ ही सूर्य के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए  आपको धार्मिक कार्यों में सहयोग देना चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

Valentine's Day 2025 Horoscope: इस वैलेंटाइन डे पर किन राशि वालों के प्यार को मिलेगी मंजिल? यहां जानें आपकी लव लाइफ में क्या लिखा है?

7 मुखी रुद्राक्ष पहनने के होते हैं फायदे, जानें किन लोगों के लिए होता है यह शुभ

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement