A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 14 April 2026 Panchang: 14 अप्रैल को सूर्य गोचर, मेष संक्रांति और बैसाखी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

14 April 2026 Panchang: 14 अप्रैल को सूर्य गोचर, मेष संक्रांति और बैसाखी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

14 April 2026 Ka Panchang: 14 अप्रैल को वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 14 अप्रैल 2026 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानेंगे राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

14 अप्रैल 2026 का पंचांग- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV 14 अप्रैल 2026 का पंचांग

14 April 2026 Ka Panchang: 14 अप्रैल को वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। द्वादशी तिथि मंगलवार को रात 12 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। 14 अप्रैल को दोपहर 3 बजकर 40 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही मंगलवार को शाम 4 बजकर 6 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक है। साथ ही 14 अप्रैल को सुबह 9 बजकर 31 मिनट पर सूर्य मेष राशि में गोचर करेगें। 14 अप्रैल को मेष संक्रांति, बैसाखी, पना संक्रांति भी मनाई जाएगी। तो चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं 14 अप्रैल, मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय। 

14 अप्रैल 2026 का पंचांग 

  • वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि- 14 अप्रैल 2026 को रात 12 बजकर 13 मिनट तक
  • शुक्ल योग- 14 अप्रैल 2026 को दोपहर 3 बजकर 40 मिनट तक
  • शतभिषा नक्षत्र- 14 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजकर 6 मिनट तक
  • सूर्य का में मेष राशि में गोचर-  14 अप्रैल 2026 को सुबह 9 बजकर 31 मिनट पर
  • वरुथिनी एकादशी पारण का समय- 14 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 54 मिनट से सुबह 8 बजकर 53 मिनट तक 
  • 14 अप्रैल 2026 व्रत-त्यौहार- मेष संक्रांति, पना संक्रांति, बैसाखी, वरुथिनी एकादशी पारण

14 अप्रैल 2026 का शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:51 ए एम से 05:36 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 12:14 पी एम से 01:04 पी एम
  • विजय मुहूर्त- 02:44 पी एम से 03:35 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 06:54 पी एम से 07:17 पी एम
  • त्रिपुष्कर योग- 14 अप्रैल को शाम 4 बजकर 6 मिनट से देर रात 12 बजकर 12 मिनट तक

सूर्योस्त-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-सुबह 5:56 AM
  • सूर्यास्त- शाम 6:45 PM

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Pana Sankranti 2026 Date: कल मनाई जाएगी पना संक्रांति है, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Kumbh Chandra Gochar 2026: कुंभ में चंद्रमा का गोचर इन राशियों को बना देगा मालामाल, बिजनेस में मिलेगा जबरदस्त मुनाफा