A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 15 February 2025 Ka Panchang: शनिवार को इतने बजे तक रहेगा धृति योग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

15 February 2025 Ka Panchang: शनिवार को इतने बजे तक रहेगा धृति योग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

15 February 2025 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 15 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें शनिवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

शनिवार का पंचांग- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV शनिवार का पंचांग

15 February 2025 Ka Panchang: 15 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है। तृतीया तिथि शनिवार रात 11 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। 15 फरवरी को पूरा दिन, पूरी रात पार कर रविवार सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक धृति योग रहेगा। धृति योग के दौरान रखा गया नींव पत्थर आजीवन सुख-सुविधाएं देता है अर्थात यदि रहने के लिए किसी घर का शिलान्यास यदि इस योग में किया जाए तो इंसान उस घर में रहकर सब सुख-सुविधाएं प्राप्त करता है और आनंदमय जीवन व्यतीत करता है। साथ ही 15 फरवरी को देर रात 1 बजकर 40 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

15 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त

  • फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि- 15 फरवरी 2025 को रात 11 बजकर 53 मिनट तक
  • धृति योग- 15 फरवरी को  पूरा दिन, पूरी रात पार कर रविवार सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक
  • उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र- 15 फरवरी को देर रात 1 बजकर 40 मिनट तक

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 09:48 - 11:12 तक
  • मुंबई- सुबह 09:00 - 11:27 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 09:51 - 11:14 तक
  • लखनऊ- सुबह 09:32 - 10:56 तक
  • भोपाल- सुबह 09:44 - 11:09 तक
  • कोलकाता- सुबह 09:00 - 10:25 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 10:03 - 11:28 तक
  • चेन्नई- सुबह 09:27 - 10:55 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:59 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:11 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Weekly Horoscope 17th to 23rd February 2025: महाशिवरात्रि से पहले चमकेगी 5 राशियों की सोई किस्मत, यहां पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

100 वर्षों तक गुप्त रखे गए सोमनाथ शिवलिंग के अवशेष आए सामने, हजारों साल पहले महमूद गजनवी ने की थी तोड़ने की कोशिश

Mercury Transit: राहु के नक्षत्र में बुध करेंगे प्रवेश, 15 फरवरी के बाद बड़े बदलाव के लिए तैयार रहें ये 3 राशियां