1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 6 अक्टूबर 2026 का पंचांग: मंगलवार को किया जाएगा इंदिरा एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

6 अक्टूबर 2026 का पंचांग: मंगलवार को किया जाएगा इंदिरा एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

6 अक्टूबर को इंदिरा एकादशी का व्रत किया जाएगा। मंगलवार को एकादशी तिथि मंगलवार को रात 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

मंगलवार का पंचांग- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मंगलवार का पंचांग

6 अक्टूबर को आश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। एकादशी तिथि मंगलवार को रात 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगी। 6 अक्टूबर को इंदिरा एकादशी का व्रत किया जायेगा। साथ ही मंगलवार को एकादशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। 6 अक्टूबर को पूरा दिन पूरी रात पार कर के बुधवार सुबह 5 बजे तक साध्य योग रहेगा। साथ ही मंगलवार को रात 10 बजकर 18 मिनट तक अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय। 

6 अक्टूबर 2026 का पंचांग

  • आश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि- 6 अक्टूबर 2026 को  रात 12 बजकर 35 मिनट तक
  • साध्य योग- 6 अक्टूबर 2026 को पूरा दिन पूरी रात पार कर के बुधवार को सुबह 5 बजे तक
  • अश्लेषा नक्षत्र- 6 अक्टूबर को रात 10 बजकर 18 मिनट तक
  • 5 अक्टूबर 2026 विशेष- एकादशी तिथि श्राद्ध,  इंदिरा एकादशी व्रत

6 अक्टूबर 2026  एकादशी तिथि श्राद्ध मुहूर्त

  • कुतुप मुहूर्त - 11:48 ए एम से 12:36 पी एम
  • रौहिण मुहूर्त - 12:36 पी एम से 01:24 पी एम
  • अपराह्न काल - 01:24 पी एम से 03:48 पी एम

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- दोपहर बाद 03:05 से शाम 04:33 तक
  2. मुंबई- दोपहर बाद 03:25 से शाम 04:54 तक
  3. चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:07 से शाम 04:34 तक
  4. लखनऊ- दोपहर 02:51 से शाम 04:19 तक
  5. भोपाल- दोपहर बाद 03:05 से शाम 04:34 तक
  6. कोलकाता- दोपहर 02:22 से दोपहर बाद 03:51 तक
  7. अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:25 से शाम 04:53 तक
  8. चेन्नई- दोपहर 02:56 से शाम 04:26 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय 

  • सूर्योदय- सुबह 06:16 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 06:01 बजे

इंदिरा एकादशी व्रत महत्व

प्रत्येक आश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को इंदिरा एकादशी का व्रत करने का विधान है। लिहाजा मंगलवार को इंदिरा एकादशी का व्रत किया जायेगा। इस एकादशी की खास बात यह है कि यह पितृपक्ष में आती है जिस कारण इसका महत्व बहुत अधिक हो जाता है। मान्यता है कि यदि कोई पूर्वज़ जाने-अंजाने हुए अपने कर्मों के कारण यमराज के पास अपने कर्मों का दंड भोग रहे हैं तो इस एकादशी पर विधि पूर्वक व्रत कर इसके पुण्य को उनके नाम पर दान कर दिया जाये तो उन्हें मोक्ष मिल जाता है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें- 

पितृ पक्ष कब खत्म होगा और कब से शुरू होंगे नवरात्र? तुरंत दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन