Aaj ka Panchang 13 January 2023: आज माघ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज शाम 6 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 36 मिनट से अगले दिन शाम 6 बजकर 14 मिनट तक रवियोग रहेगा। आज शाम 4 बजकर 36 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। उसके बाद हस्त नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज पाताल लोक की भद्रा है।
आकाशमंडल में कुल 27 नक्षत्र स्थित होते हैं। उन्हीं में से हस्त तेरहवां नक्षत्र है। हस्त नक्षत्र शुभ नक्षत्रों की श्रेणी में से एक है। इस दौरान किए गए सभी कार्यों का शुभ फल प्राप्त होता है। हस्त नक्षत्र का अर्थ होता है- हाथ और इसी के अनुसार हस्त नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह हमारी हथेली को माना जाता है, जो कि सीधे तौर पर हमारे भाग्य को दर्शाती है। हस्त नक्षत्र हमारे भाग्य को उज्ज्वल करने वाला है।
शुभ मुहूर्त
- षष्ठी तिथि- आज शाम 6 बजकर 17 मिनट तक
- शोभन योग- आज दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक
- रवियोग- आज शाम 4 बजकर 36 मिनट से अगले दिन शाम 6 बजकर 14 मिनट तक
- उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा- आज शाम 4 बजकर 36 मिनट तक
राहुकाल
- दिल्ली- दोपहर पहले 11:10 से दोपहर 12:29 तक
- मुंबई- दोपहर पहले 11:23 से दोपहर 12:46 तक
- चंडीगढ़- दोपहर पहले 11:13 से दोपहर 12:31 तक
- लखनऊ- सुबह 10:55 से दोपहर 12:44 तक
- भोपाल- दोपहर पहले 11:07 से दोपहर 12:28 तक
- कोलकाता- सुबह 10:23 से दोपहर पहले 11:44 तक
- अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:26 से दोपहर 02:47 तक
- चेन्नई- सुबह 10:51 से दोपहर 12:17 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 7:14 बजे
- सूर्यास्त- शाम 5: 44 बजे
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
बुध धनु राशि में मार्गी होने से इन राशियों पर मंडराएगा संकट का बादल, जानिए अपनी राशि का हाल
Happy Lohri Wishes and WhatsApp Status: इन खास मैसेज के जरिए परिवार और दोस्तों को दें लोहड़ी की लख-लख बधाई