A
Hindi News धर्म Nakshatra: सुंदर और आकर्षक आंखों वाली होती हैं इस नक्षत्र की महिलाएं, विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय का भी है यही नक्षत्र

Nakshatra: सुंदर और आकर्षक आंखों वाली होती हैं इस नक्षत्र की महिलाएं, विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय का भी है यही नक्षत्र

Aishwarya Rai Nakshatra: विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्म एक खास नक्षत्र में हुआ है। ज्योतिष अनुसार इस नक्षत्र की महिलाएं खूबसूरत और आकर्षक आंखों वाली होती हैं। चलिए जानते हैं ये कौन सा नक्षत्र है।

nakshatra- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM इस नक्षत्र की महिलाएं बनाती हैं अलग पहचान

Aishwarya Rai Nakshatra: ज्योतिष शास्त्र में कुल 27 नक्षत्रों के बारे में बताया गया है और आज हम पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के बारे में आपको बताएंगे। ये 27 नक्षत्रों में 20वें नंबर पर आता है। इसके स्वामी ग्रह शुक्र हैं। यह नक्षत्र विजय या जीत का प्रतीक माना जाता है। इस नक्षत्र में जन्मे लोग साहसी, निडर और आत्मनिर्भर होते हैं। वहीं अगर इस नक्षत्र की महिलाओं की बात करें तो वो दिखने में बेहद सुंदर और आकर्षक आंखों वाली होती हैं। क्या आप जानते हैं ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय का भी जन्म इसी नक्षत्र में हुआ है। चलिए जानते हैं इस नक्षत्र की खूबियां।

पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र की महिलाओं की खासियत

  • पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र की महिलाएं खूबसूरत होने के साथ-साथ काफी समझदार भी होती हैं। इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है।
  • इस नक्षत्र की महिलाएं अपनी आकर्षक आंखों के लिए जानी जाती हैं।
  • ये साहसी, निडर, आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी होती हैं। 
  • ऐसी महिलाएं खुद पर पूरा भरोसा रखती हैं और अपने फैसलों को लेकर स्पष्ट रहती हैं ।
  • जीवन में हालात कितने भी कठिन क्यों न हो जाएं ये अंत तक डटी रहती हैं और जीत हासिल करके ही दम लेती हैं।
  • ऐसी महिलाएं अपनी बात खुलकर कहती हैं। गलत को गलत कहने से बिल्कुल भी नहीं डरती हैं।
  • इनमें अंदर नेतृत्व करने की क्षमता जन्मजात होती है। 
  • ये अपने जीवन का हर पल आनंदपूर्वक बिताना चाहती हैं इसलिए तनाव से दूर रहती हैं।
  • ये अपने रिश्ते दिल से निभाती हैं।

पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र की महिलाएं इन क्षेत्रों में बनाती हैं करियर

  • मीडिया और एंटरटेनमेंट
  • फैशन
  • मॉडलिंग
  • डिजाइन
  • मैनेजमेंट
  • बिजनेस
  • पॉलिटिक्स और प्रशासन
  • मोटिवेशनल स्पीकिंग

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

इस राशि पर 2026 में रहेगा शनि साढ़े साती का सबसे कष्टदायी चरण, करियर-सेहत-धन हर मोर्चे पर रहना होगा सावधान!

Numerology: मेहनती, बोल्ड और आत्मनिर्भर होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, बनाती हैं बड़ी पहचान, प्रियंका चोपड़ा हैं जीता-जागता उदाहरण