Numerology: 18 जुलाई 1982 में जन्मी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) मूलांक 9 की जातक हैं। अंक ज्योतिष में मूलांक 9 को बेहद शक्तिशाली और ऊर्जावान माना जाता है। इस मूलांक का स्वामी मंगल है जिसे ज्योतिष में साहस, ऊर्जा, नेतृत्व और जुनून का प्रतीक माना जाता है। मूलांक 9 में जन्मी लड़कियां न सिर्फ मजबूत इरादों वाली होती हैं, बल्कि ये अपने दम पर बड़ी पहचान भी बनाती हैं। प्रियंका चोपड़ा भी मूलांक 9 की ही जातक हैं।
मूलांक 9 क्या है?
जिन लोगों की जन्म तारीख 9, 18 या 27 होती है उनका मूलांक 9 माना जाता है। इस मूलांक के लोग लाइफ में हमेशा बड़ा काम करते हैं। ये अत्याधिक मेहनती स्वभाव के होते हैं और जीवन में कभी हार नहीं मानते हैं।
मूलांक 9 की लड़कियों की खासियत
- मूलांक 9 की लड़कियां काफी साहसी होती हैं। ये किसी भी चुनौती से डरती नहीं हैं। मुश्किल हालात में भी ये डटकर खड़ी रहती हैं।
- ये आत्मनिर्भर होती हैं। अपने फैसले खुद लेती हैं। किसी पर निर्भर रहना इन्हें पसंद नहीं होता।
- इनके अंदर नेतृत्व करने की भी जबरदस्त क्षमता होती है। ये जहां जाती हैं वहां अपनी मौजूदगी दर्ज कराती हैं।
- ये मेहनती होती हैं। जो लक्ष्य बना लेती हैं उसे पूरा करने में अपनी पूरी ताकत झोंक देती हैं।
- ये अपने परिवार के प्रति पूरी तरह से समर्पित होती हैं। सभी का खास ख्याल रखती हैं।
- दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली होती हैं।
प्रियंका चोपड़ा हैं मूलांक 9 की परफेक्ट मिसाल
प्रियंका चोपड़ा के ब्यूटी क्वीन बनने से लेकर बॉलीवुड और फिर हॉलीवुड तक में अपनी अलग पहचान बनाने का सफर इस बात को दर्शाता है कि वो मूलांक 9 की ही जातक हैं। संघर्षों के बावजूद भी उन्होंने कभी हार नहीं मानी और हर चुनौतियों का सामना करते हुए उन्होंने अपने दम पर सफलता की ऊंचाइयां हासिल की।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Maha Shivratri 2026 Date: नए साल में कब मनाई जाएगी महा शिवरात्रि? फटाफट से नोट कर लें डेट