A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Bada Mangal Upay: बड़ा मंगल और आर्द्रा नक्षत्र के शुभ संयोग में करें ये अचूक उपाय, बजरंगबली दूर करेंगे हर संकट

Bada Mangal Upay: बड़ा मंगल और आर्द्रा नक्षत्र के शुभ संयोग में करें ये अचूक उपाय, बजरंगबली दूर करेंगे हर संकट

Bada Mangal Upay: अगर आपके जीवन से समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है तो मंगलवार के दिन इन विशेष उपायों को जरूर करें। इन्हें करने से समस्त परेशानियों का समाधान निकल जाता है।

हनुमान जी- India TV Hindi
Image Source : PEXELS हनुमान जी

Bada Mangal Upay: 19 मई को ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल है। हिंदू धर्म में बड़ा मंगल को विशेष महत्व होता है, जिसे बुढ़वा मंगल भी कहते हैं। इस दिन बजरंगबली की उपासना करने से भक्तों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही उनके सभी संकट दूर हो जाते हैं। इस बार बड़ा मंगल के दिन आर्द्रा नक्षत्र भी है, जिसे शुभ संयोग माना जा रहा है। भगवान शिव आर्द्रा नक्षत्र के देवता माने जाते हैं। ऐसे में यह दिन महादेव और हनुमान जी की भक्ति के लिए अति उत्तम है। इसके अलावा मंगलवार के दिन इन विशेष उपायों को भी जरूर करें आपके जीवन से परेशानियां कम हो जाएंगी।

- अगर आप समाज में अपना मान-सम्मान बढ़ाना चाहते हैं और एक अलग पहचान बनाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको खैर के पेड़ की उपासना करना चाहिए और उसके आगे हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए।

- अगर आप अपनी बातों को दूसरे लोगों के सामने स्पष्ट रूप से व्यक्त नहीं कर पाते हैं, तो आज के दिन एक पान का पत्ता लेकर उस पर थोड़ा-सा कत्था लगाएं। अब उस पान के पत्ते को मोड़कर, एक सफेद रंग के कोरे कागज में लपेटकर हनुमान जी के मंदिर में चढ़ा दें।

- अगर भाई-बहनों के साथ आपके संबंधों में प्यार और लगाव कम हो गया है तो आज के दिन हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं। साथ ही भगवान के सामने हाथ जोड़कर विनती करें।

- अगर आप अपने घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन तांबे की कोई वस्तु लेकर या तांबे का एक छोटा-सा टुकड़ा लेकर हनुमान जी के मंदिर में चढ़ाएं।

- अगर आप अपने लवमेट के साथ अपने संबंधों में मधुरता बनाये रखना चाहते हैं तो आज के दिन सवा किलो मसूर की दाल लेकर आसपास किसी मंदिर में दान कर दें।

- अगर आप जीवन में आर्थिक रूप से मिलने वाले लाभ में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और पाठ करने के बाद हनुमान जी के आगे हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए।

- अगर आप परिवार से जुड़ी किसी समस्या का हल जल्द से जल्द निकालना चाहते हैं, तो आज के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें। साथ ही उनके सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।

- यदि आपको किसी कारण वश मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है या आप किसी बात को लेकर कुछ दिनों से चिंतित हैं तो इस परेशानी को दूर करने के लिए आर्द्रा नक्षत्र में चन्दन की माला लेकर गले में पहनें। साथ ही आर्द्रा नक्षत्र में चंदन को पीसकर, उसका तिलक मस्तक पर लगाएं।

- यदि आप विदेश में नौकरी करने के इच्छुक हैं और जल्द से जल्द वहां सेटेल होना चाहते हैं तो आर्द्रा नक्षत्र में एक कच्चा नारियल और साथ ही 11 साबुत बादाम लें। अब नारियल और बादाम को एक काले कपड़े में बांधकर बहते जल में प्रवाहित कर दें।

- अगर आप किसी विशेष कार्य से बाहर जा रहे हैं और चाहते हैं कि उस कार्य में आपको शत प्रतिशत सफलता मिले तो एक नीले रंग का धागा लेकर घर से निकलें और शीशम के पेड़ पर अपना काम कहते हुए वह नीले रंग का धागा बांध दें।

- समाज या राजनीति के क्षेत्र में अपना रुतबा कायम करने के लिए आर्द्रा नक्षत्र के दौरान मंदिर में तिल या गेहूं से बनी किसी चीज का दान करें। अगर यह संभव नहीं है तो केवल तिल या फिर गेहूं का दान करें।

- अगर आप पारिवारिक रिश्तों में मीठास बनाये रखना चाहते हो तो आज के दिन आपको हनुमान जी को शहद का भोग लगाना चाहिए । साथ ही इस मंत्र का जप करना चाहिए । मंत्र है- 'ऊँ हं हनुमनते नमः'।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Budh Gochar 2026: बुध का नक्षत्र परिवर्तन ला सकता है भारी तबाही! इन राशियों को हो सकता है भारी नुकसान, धन के मामले में बरतें सावधानी