1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Budh Gochar 2026: बुध का नक्षत्र परिवर्तन ला सकता है भारी तबाही! इन राशियों को हो सकता है भारी नुकसान, धन के मामले में बरतें सावधानी

Budh Gochar 2026: बुध का नक्षत्र परिवर्तन ला सकता है भारी तबाही! इन राशियों को हो सकता है भारी नुकसान, धन के मामले में बरतें सावधानी

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : May 18, 2026 06:35 pm IST,  Updated : May 18, 2026 06:35 pm IST

Budh Nakshatra Parivartan 2026: बुध रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं जिसके बाद इन राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। तो यहां जानिए कि बुध का नक्षत्र परिवर्तन किन राशियों के लिए अच्छा नहीं रहेगा।

बुध का नक्षत्र परिवर्तन 2026- India TV Hindi
बुध का नक्षत्र परिवर्तन 2026 Image Source : MAGNIFIC

Budh Nakshatra Parivartan 2026: जब भी किसी ग्रह का राशि या नक्षत्र परिवर्तन होता है तब उसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से प्रभाव पड़ता है। 19 मई को बुध का नक्षत्र परिवर्तन होने जा रहा है। इस दिन दोपहर 2 बजकर 37 मिनट पर बुध ग्रह रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। अभी तक बुध सूर्य के कृत्तिक नक्षत्र में हैं। सूर्य बुध के मित्र माने जाते हैं, जबकि चंद्रमा को बुध अपना शत्रु मानते हैं।आपको बता दें कि रोहिणी नक्षत्र के स्वामी स्वयं चंद्रदेव हैं।

ज्योतिष में बुध को 'बुद्धि और तर्क' का कारक माना जाता है, जबकि चंद्रमा को 'मन और भावनाओं' का स्वामी माना गया है। ऐसे में बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद संवेदनशील और विरोधाभासी माना जा रहा है। बुध का रोहिणी नक्षत्र में आना सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा लेकिन इन 4 राशियों के लिए आने वाले दिन काफी चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इन्हें करियर से  लेकर बिजनेस और आर्थिक मामलों में खासतौर से सावधानी बरतनी पड़ेगी। तो आइए जानते हैं कि वो 4 अनलकी राशियां कौनसी हैं।

19 मई से इन 4 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

  1. मेष राशि- बुध का यह नक्षत्र गोचर मेष राशि वालों को आर्थिक रूप से प्रभावित करेगा। इस दौरान किसी को भी उधार देने से बचें और न ही पैसों का लेन-देन करें। इस समय निवेश बिना सोचे समझे भूलकर भी न करें वरना आपको भारी नुकसान हो सकता है। वहीं बुध का गोचर आपके रिश्तों में भी कड़वाहट ला सकता है।

  2. वृश्चिक राशि- बुध गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए अशुभ परिणाम लेकर आ रहा है। अगर आप कारोबारी हैं तो इस समय अपने कारोबार पर खास ध्यान दें। कागजी कार्रवाई में पारदर्शिता रखें। कोई भी नई डील साइन करते हुए उसे अच्छे से पढ़ लें वरना बाद में भारी नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ भी वाद-विवाद हो सकता है ऐसे में अपनी बात को अच्छे तरीके से रखें। वरना आपका वैवाहिक जीवन खराब हो सकता है।

  3. धनु राशि-  बुध का नक्षत्र परिवर्तन धुन राशि वालों के लिए मुश्किल भरा रहेगा। इस दौरान इन्हें सावधान रहेगा वरना कोई दुश्मन आप पर भारी पड़ सकता है। अपनी कोई भी प्लानिंग को गुप्त रखें इसे हर किसी के साथ शेयर न करें। साथ किसी पर भी भरोसा करने से बचें। कार्यस्थल पर आपकी छवि को कई खराब कर सकता है इसलिए सतर्क रहें। सेहत भी गड़बड़ हो सकती है इसलिए अपना ध्यान रखें।

  4. कुंभ राशि- इस राशि के जातकों को हर चीज के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। कोई बड़ा खर्चा सामने आ सकता है, जिससे आपका बजट बिगड़ेगा। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें वरना पछतावा पड़ सकता है। वहीं अपनी माता की सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखें।  

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Alphabet Astrology: इन अक्षरों के नाम वाली लड़कियां होती हैं बेहद लकी, शादी के बाद चमका देती हैं पति का भाग्य

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।