1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Bada Mangal 2026: इस दिन पड़ेगा पहला बड़ा मंगल, जानिए ज्येष्ठ माह के मंगलवार का इतना अधिक महत्व क्यों है

Bada Mangal 2026: इस दिन पड़ेगा पहला बड़ा मंगल, जानिए ज्येष्ठ माह के मंगलवार का इतना अधिक महत्व क्यों है

Bada Mangal 2026 Date: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के मंगलवार का विशेष महत्व बताया गया है। इस माह में आने वाले वाले मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है। बड़े मंगल के दिन हनुमान जी की आराधना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

बड़ा मंगल 2026- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बड़ा मंगल 2026

Pehla Bada Mangal 2026 Date: ज्येष्ठ माह में आने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है। इस माह में आने वाले मंगलवार को विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बड़ा मंगल के दिन बजरंगबली की पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सभी संकट दूर हो जाता है और हनुमान जी की कृपा भी प्राप्त होती है। इस साल ज्येष्ठ माह में अधिकमास यानी मलमास लग रहा है इसलिए इस बार 8 बड़े मंगल आएंगे। यह एक अति दुर्लभ संयोग है। तो आइए जानते हैं कि पहला मंगल किस दिन पड़ेगा और इसका क्या धार्मिक महत्व है।

साल 2026 में पहला बड़ा मंगल कब है?

इस साल का पहला बड़ा मंगल 5 मई 2026 के दिन पड़ रहा है। इस दिन हनुमान जी के मंदिरों में खास पूजा-अर्चना की जाती है। सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया जाता है। इस दिन श्रद्धालु हनुमान जी की आराधना करते हैं, भंडारे आयोजित करते हैं और उपवास रखते हैं। 

ज्येष्ठ माह के मंगलवार (बड़ा मंगल) का महत्व 

धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, ज्येष्ठ माह के मंगलवार के दिन ही पहली बार हनुमान जी अपने प्रभु श्रीराम से मिले थे। पौराणिक कथा के अनुसार, जब भगवान राम माता की खोज में ऋष्यमूक पर्वत के पास पहुंचे थे तब हनुमान जी ने एक ब्राह्मण का रूप धारण करके उनसे भेंट की थी। माना जाता है कि जब बजरंगबली अपने आराध्य प्रभु राम से मिले थे वो पावन दिन ज्येष्ठ माह का मंगलवार ही थी।

दूसरी मान्यताओं के अनुसार, महाभारत काल में भीम को अपनी ताकत का घमंड हो गया था। तब हनुमान जी ने बूढ़े वानर का रूप अपनाकर भीम को परास्त किया था। इसके बाद भीम को अपनी शक्ति का घमंड दूर हो गया था। माना जाता है कि जब बजरंगबली ने बूढ़े वानर का रूप धारण किया था वह दिन ज्येष्ठ माह का मंगलवार का था। तब से ही ज्येष्ठ माह के हर मंगलवार को बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाने लगा।

बड़ा मंगल 2026 की  तिथियां

  • पहला बड़ा मंगल- 5 मई 2026

  • दूसरा बड़ा मंगल- 12 मई 2026

  • तीसरा बड़ा मंगल- 19 मई 2026

  • चौथा बड़ा मंगल- 26 मई 2026

  • पांचवां बड़ा मंगल- 2 जून 2026

  • छठा बड़ा मंगल- 9 जून 2026

  • सातवां बड़ा मंगल- 16 जून 2026

  • आठवां बड़ा मंगल- 23 जून 2026

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Nirjala Ekadashi 2026: साल की सबसे बड़ी एकादशी कब? जानें निर्जला एकादशी की सही डेट और पूजा शुभ मुहूर्त

May 2026 Unlucky Rashiyan: मई में 3 इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, परेशानियों से भरा रहेगा पूरा महीना