Bada Mangal 2026 Upay: आखिरी बड़े मंगल के दिन जरूर कर लें ये आसान उपाय, बजरंगबली की कृपा से दूर होगी हर परेशानी
Bada Mangal 2026 Remedies: बड़े मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा के साथ ही इन विशेष उपायों को भी जरूर आजमाएं। इन उपायों को करने से हनुमान जी भक्तों के सभी संकट दूर कर देते हैं।

Bada Mangal Upay: ज्येष्ठ महीने के दौरान पड़ने वाले मंगलवार को हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना करने का विधान है। 23 जून को ज्येष्ठ माह का आठवां और आखिरी बड़ा मंगलवार है। बता दें कि इस साल ज्येष्ठ माह में अधिकमास लगा था इसलिए इस बार 4 की जगह आठ बड़े मंगल आए हैं। यह अत्यंत ही दुर्लभ संयोग। ऐसे में आखिरी बड़े मंगल के दिन इन उपायों को करने से बिल्कुल भी न चूकें। बड़े मंगल के दिन इन उपायों को करने से हर समस्या का समाधान निकल जाता है और भक्तों के सभी संकट भी दूर हो जाते हैं। तो आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बड़े मंगल के खास उपायों के बारे में
- अगर आप कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं तो बड़े मंगल के दिन एक साफ-सुथरे लोटे में जल भरकर हनुमान जी के सामने रखें। साथ ही चमेली के तेल का दीपक जलाएं। इसके बाद इस पंक्ति का 108 बार जप कीजिये। पंक्ति इस प्रकार है-'अग्ने सख्यं वृणीमहे' इस प्रकार जप पूरा हो जाने के बाद उस लोटे के जल को पेड़-पौधों में डाल दें और दीपक को घर में इस्तेमाल कर लें।
- अगर आपके बिजनेस में लगातार उतार-चढ़ाव आ रहे हैं, तो बड़े मंगल के दिन मिट्टी से बना हाथी घर लाएं और उसे उचित स्थान पर रखें। अब उस पर लाल कपड़ा ओढ़ाएं। इसके बाद धूप-दीप, पुष्प आदि से उसकी पूजा करें। पूजा के बाद वहीं पर बैठकर मंगल के मंत्र का जप करें। मंगल का मंत्र है-'ॐ भूमि पुत्राय नमः।'
- अगर आप अपने किसी खास कार्य में बिना किसी रूकावट के सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो बड़े मंगल के दिन एक चॉकलेटी रंग का कपड़ा लेकर उसे त्रिकोण आकृति में काट लें और उस पर केसरिया सिन्दूर में चमेली का तेल मिलाकर 18 बिंदिया लगाएं। इसके बाद उस कपड़े को घर से दूर किसी विरानी जगह पर छोड़ आयें और घर आने के बाद मंगल के इस मंत्र का एक माला, यानि 108 बार जप करें। मंत्र है- ॐ भौमाय नमः।
- अगर आप अपनी ऊर्जा को बनाये रखना चाहते हैं, तो बड़े मंगल के दिन आपको एक लाल रंग के कपड़े में थोड़ी-सी मसूर की दाल बांधकर हनुमान मंदिर में दान करनी चाहिए।
- अगर आप अपने परिवार के सदस्यों के जीवन में खुशहाली बनाये रखना चाहते हैं, तो बड़े मंगल के दिन किसी मंदिर के प्रांगण में केले का पेड़ रोपित करें और उसकी जड़ में थोड़ी-सी हाथी के पांव के नीचे की मिट्टी लाकर डाल दें। फिर जड़ में थोड़ा पानी चढ़ाएं और केले के पेड़ की विधिवत रोली-चावल से पूजा करें। इसके बाद मंगल के इस मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र है-'ॐ मंगलाय नमः।'
- अगर आप अपनी धन-दौलत में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो बड़े मंगल के दिन आपको बेल के पेड़ के पास जाकर नमस्कार करना चाहिए और उसकी जड़ में जल चढ़ाना चाहिए।
- अपने घर की सुख-समृद्धि के लिए, अपने परिवार को हर बुरी नजर से बचाये रखने के लिए बड़े मंगल के दिन आपको एक छोटा-सा मिट्टी का बर्तन लेना चाहिए। अब उस बर्तन में शहद डालना चाहिए और उसके ऊपर ढक्कन लगाना चाहिए। इस प्रकार मिट्टी के बर्तन में शहद डालकर, उस पर ढक्कन लगाकर हनुमान जी के मंदिर में रख आएं।
- अगर आप जीवन में भूमि-भवन का लाभ पाना चाहते हैं, तो बड़े मंगल के दिन आपको हनुमान मंदिर में लाल रंग का चोला चढ़ाना चाहिए और भगवान से हाथ जोड़कर प्रार्थना करनी चाहिए।
- अगर आप संतान सुख पाना चाहते हैं तो बड़े मंगल के दिन स्नान आदि के बाद एक जटा वाला नारियल और सवा मीटर लाल कपड़ा लें। अब नारियल पर उस लाल कपड़े को लपेट दें। इस प्रकार लाल कपड़े से लिपटे हुए नारियल को हनुमान जी के मंदिर में चढ़ा दें। उसके बाद मंदिर में या फिर अपने ही घर में उचित स्थान पर बैठकर हनुमानष्टक का पाठ करें।
- अगर आप एक डॉक्टर हैं या सर्जन हैं, तो अपने काम की बेहतरी सुनिश्चित करने के लिए बड़े मंगल के दिन आपको सूत का धागा लेकर बेल के पेड़ पर सात बार लपेटना चाहिए और उसके बाद हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए।
- अगर आप जीवन में आर्थिक रूप से मिलने वाले लाभ में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो बड़े मंगल के दिन आपको सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और पाठ करने के बाद हनुमान जी के आगे हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए।
- अगर आपकी जन्मपत्रिका में मंगल ग्रह से संबंधी किसी प्रकार की परेशानी चल रही है, तो बड़े मंगल के दिन आपको नाई या दर्जी को चॉकलेट गिफ्ट करनी चाहिए। बड़े मंगल के दिन ऐसा करने से आपको मंगल ग्रह से संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-