1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Bhadrapada Festival List 2025: 10 अगस्त से शुरू होगा भाद्रपद माह, अभी देख लें इस महीने के प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट

Bhadrapada Festival List 2025: 10 अगस्त से शुरू होगा भाद्रपद माह, अभी देख लें इस महीने के प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट

Bhadrapada Festival List 2025: भाद्रपद माह का शुभारंभ 10 अगस्त से होगा। इस महीने में जन्माष्टमी और अनंत चतुर्दशी के साथ ही कई प्रमुख व्रत त्योहार आएंगे, साथ ही इस माह के अंत में चंद्र ग्रहण भी लगेगा। आइए जान लेते हैं इस माह में आने वाले सभी प्रमुख व्रत-त्योहारों की लिस्ट।

Bhadrapad 2025- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH भाद्रपद 2025

Bhadrapada Festival List 2025: भाद्रपद माह की शुरुआत 10 अगस्त के दिन से हो जाएगी। इस माह में कई प्रमुख व्रत त्योहार आएंगे। कृष्ण जन्माष्टमी के साथ ही इस माह बलराम जयंती भी मनाई जाएगी। इस माह में सूर्य अपनी स्वराशि कर्क में गोचर करेंगे और चंद्र ग्रहण भी इस माह के अंत में लगेगा। कजरी तीज और हरियाली तीज का पावन पर्व भी इस महीने में मनाया जाएगा। आइए ऐसे में देख लेते हैं इस माह में पड़ने वाले सभी प्रमुख व्रत त्योहारों की लिस्ट। 

भाद्रपद माह के प्रमुख व्रत-त्योहारों की सूची (Bhadrapada Festival List)

  • कजरी तीज, बहुला चतुर्थी, हेरम्ब संकष्टी- 12 अगस्त
  • बलराम जयन्ती, रांधण छठ- 14 अगस्त
  • जन्माष्टमी, शीतला सातम- 15 अगस्त
  • दही हांडी, कालष्टमी- 16 अगस्त
  • सिंह संक्रांति, सूर्य का सिंह राशि में गोचर- 17 अगस्त 
  • अजा एकादशी- 19 अगस्त
  • मासिक शिवरात्रि- 21 अगस्त 
  • पिठोरी अमावस्या- 22 अगस्त 
  • पोला, भाद्रपद अमावस्या- 23 अगस्त 
  • वराह जन्यती- 25 अगस्त 
  • हरतालिका तीज- 26 अगस्त 
  • गणेश चतुर्थी, विनायक चतुर्थी- 27 अगस्त  
  • ऋषि पंचमी, संवत्सरी पर्व- 28 अगस्त 
  • राधा अष्टमी, महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ- 31 अगस्त 
  • चंद्र नवमी- 1 सितंबर
  • वामन जयंती- 4 सितंबर
  • प्रदोष व्रत- 5 सिंतंबर
  • अनंत चतुर्दशी- 6 सितंबर
  • श्राद्ध पक्ष प्रारंभ, पूर्णिमा श्राद्ध, चंद्र ग्रहण- 7 सितंबर

भाद्रपद माह का महत्व 

भाद्रपद के माह में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था इसलिए कृष्ण भक्ति के लिए यह महीना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके साथ ही भगवान शिव की पूजा करने से भी आपको शुभ फल प्राप्त होते हैं। भाद्रपद हिंदू कैलेंडर का छठा महीना है और चातुर्मास का दूसरा माह। इसलिए सावन के महीने की तरह ही इस महीने में भी उपवास, व्रत, दान-पुण्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। यह माह भाग्य को जगाने वाला और सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जाता है। क्योंकि, भद्र का अर्थ होता है शुभ, अच्छा ऐसे में भाद्रपद महीने में आप धार्मिक कार्यों को करके शुभ फलों की प्राप्ति कर सकते हैं। आपको बता दें कि 10 अगस्त से शुरू होने वाला भाद्रपद माह 7 सितंबर के दिन समाप्त होगा। भाद्रपद माह के समाप्त होने के बाद आश्विन माह की शुरुआत होगी। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

घरों में क्यों लगाई जाती है सात भागते घोड़ों की तस्वीर, क्या हैं इसके फायदे

Chanakya Niti: मान ली चाणक्य की ये बात तो कभी नहीं होंगे असफल, सफलता खुद चूमेगी कदम