1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. घरों में क्यों लगाई जाती है सात भागते घोड़ों की तस्वीर, क्या हैं इसके फायदे

घरों में क्यों लगाई जाती है सात भागते घोड़ों की तस्वीर, क्या हैं इसके फायदे

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Aug 06, 2025 09:28 am IST,  Updated : Aug 08, 2025 08:02 pm IST

आज के समय में कई घरों में सात भागते घोड़ों की तस्वीर आसानी से देखने को मिल जाती है। लेकिन इसके पीछे का रहस्य क्या है? इस बारे में कम ही लोग जानते हैं।

Vastu Tips- India TV Hindi
क्यों लगाई जाती है सात भागते घोड़ों की तस्वीर Image Source : CANVA

7 Running Horses Painting Vastu Tips: हो सकता है आपने भी अपने घर में सात भागते घोड़ों की तस्वीर लगा रखी हो अगर नहीं तो आपने किसी न किसी के घर में तो जरूर ही ये तस्वीर लगी देखी होगी। आखिर ऐसा क्यों हैं? इस बारे में कम ही लोग जानते हैं। दरअसल वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में सात भागते घोड़ों को प्रगति, सफलता, विजय और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस तरह की तस्वीर घर में लगाना बेहद शुभ होता है। चलिए जानते हैं ये तस्वीर लगाने के फायदे क्या है और किस दिशा में इसे लगाना चाहिए।

सात भागते घोड़ों की तस्वीर लगाने से क्या होता है?

ये सात भागते घोड़े शक्ति और जीवन शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए इनकी तस्वीर घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है जिससे घर परिवार के लोगों को हर काम में सफलता मिलती है। कई लोग बिजनेस में तरक्की के लिए भी इस तस्वीर को घर की दक्षिण दिशा वाली दीवार पर लगाते हैं। कुछ का ये भी मानना है कि इस तरह की तस्वीर घर में लगाने से वास्तु दोष भी खत्म हो जाता है। 

किस दिशा में लगानी चाहिए सात भागते घोड़ों की तस्वीर?

वास्तु अनुसार सात भागते घोड़ों की तस्वीर के लिए दक्षिण दिशा सबसे अच्छी होती है। यदि दक्षिण दिशा में कोई दीवार नहीं है, तो अपने इसके उत्तर या पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं। ध्यान रहे कि घर या ऑफिस में ये तस्वीर इस तरह से लगाएं जिससे घोड़ों का चेहरा अंदर की तरफ रहे। इस तस्वीर को लगाने के लिए घर का ड्राइंग रूम सबसे उत्तम स्थान माना जाता है। कमरे में इसे नहीं लगाना चाहिए। इसके अलावा कमरे के गेट के सामने भी ये तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। पेंटिंग में दिखाई दे रहे घोड़ों पर कोई जंजीर, पट्टा या रस्सी नहीं होनी चाहिए वो स्वतंत्र होने चाहिए। 

तस्वीर के बैकग्राउंड में क्या होना चाहिए?

बैकग्राउंड में सूर्योदय वाली 7 सफेद घोड़ों की पेंटिंग सबसे शुभ मानी जाती है। ये वित्तीय स्थिरता को बढ़ाती है और कार्यों में सफलता दिलाती है। अगर सूर्योदय वाली तस्वीर न मिल पाए तो आप बैकग्राउंड में चंद्रमा वाली 7 सफेद घोड़ों की तस्वीर भी ले सकते हैं। इस पेंटिंग को भी घर के लिए लकी माना जाता है। ये सफलता, प्रगति और शांति का प्रतीक होती है। अगर ये वाली भी तस्वीर नहीं मिल पाए तब आप बैकग्राउंड में समुद्र दिखाई देने वाली भी तस्वीर ले सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

23 साल बाद इस शुभ नक्षत्र में गुरु-शुक्र की होगी युति, इन 4 राशियों पर जमकर बरसेगा पैसा, कर्ज से मिलेगी मुक्ति

सुबह आंख खुलते ही अपनी हथेलियों को देखते हुए बोलें ये पावरफुल मंत्र, तेजी से बढ़ने लगेगा धन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म