1. Hindi News
  2. धर्म
  3. करियर में नहीं खुल रहे तरक्की के रास्ते? नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट के लिए करें ये आसान ज्योतिषीय उपाय

करियर में नहीं खुल रहे तरक्की के रास्ते? नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट के लिए करें ये आसान ज्योतिषीय उपाय

 Written By: Arti Azad
 Published : Sep 30, 2026 10:36 am IST,  Updated : Sep 30, 2026 10:36 am IST

अगर मेहनत के बावजूद नौकरी में मनचाही तरक्की नहीं मिल रही है, तो कुछ ज्योतिषीय उपाय किए जा सकते हैं। ये उपाय करियर से जुड़ी बाधाएं दूर करने में कारगर माने जाते हैं। प्रमोशन और बेहतर सैलरी के लिए आजमाएं ये ज्योतिषीय उपाय।

job, naukari, salary- India TV Hindi
करियर से जुड़ी बाधाएं दूर करने के उपाय Image Source : PINTEREST

नौकरी में मेहनत करने के बाद भी अगर प्रमोशन या सैलरी में बढ़ोतरी नहीं मिल रही है, तो निराशा होना स्वाभाविक है। कई बार ऑफिस में बॉस के साथ संबंधों का असर भी अप्रेजल पर पड़ सकता है। ज्योतिष शास्त्र में करियर से जुड़ी स्थिति को कुंडली के दशम भाव (कर्म भाव) से देखा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ आसान उपाय कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम दिला सकते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में...

हनुमान जी की पूजा

नौकरी में आत्मविश्वास और मनोबल बनाए रखने के लिए मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करने की मान्यता है। नियमित रूप से हनुमान जी की पूजा करने से कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधाओं को दूर करने में मदद मिलने की मान्यता है।

पक्षियों को डालें दाना

अच्छे प्रमोशन के लिए रोज पक्षियों को सात तरह के अनाज खिलाने की मान्यता है। इसमें तिल, केड़ाव, मूंग, धान, जौ, गेहूं और चना शामिल हैं। ज्वार, मक्का और चावल भी दिए जा सकते हैं। अनाज छत पर डालने के बजाय पक्षियों को खिलाएं। साथ ही हर गुरुवार गरीब और जरूरतमंद लोगों को पीले फल या पीले कपड़े दान करें। मान्यता है कि गुरुवार को किए गए कुछ उपायों से करियर में आने वाली रुकावटें दूर करने में मदद मिलती है।

बॉस से संबंध होंगे बेहतर

ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, बॉस के साथ संबंध बेहतर करने के लिए सोमवार को सफेद कपड़े में काले चावल बांधकर मां काली को अर्पित करें। किसी जरूरतमंद को काला कंबल दान करें। इसे सैलरी इंक्रीमेंट और कार्यस्थल पर अच्छे संबंधों से जोड़कर देखा जाता है।

सूर्य देव को दें अर्घ्य

सूर्य को पद, प्रतिष्ठा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का कारक माना जाता है। रोज सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल अर्पित करें। इस दौरान ‘ॐ सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप करें। इससे कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर बढ़ने की मान्यता है।

शनि देव की आराधना

शनि देव को कर्मफलदाता माना जाता है और ज्योतिष में उनका संबंध नौकरी, मेहनत और कार्यक्षेत्र से जोड़ा जाता है। शनिवार को शनि मंदिर में सरसों तेल का दीपक जलाएं। जरूरतमंद को काले तिल या उड़द दाल का दान करें। पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और सरसों तेल का दीपक जलाकर 7 बार परिक्रमा करें। इससे अप्रेजल में आ रही अड़चनें दूर हो सकती हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: बुधवार के दिन करें ये उपाय, गणपति के इन उपायों से संवरेंगे रिश्ते और सुधरेगा कामकाज, हर परेशानी से मिल सकती है राहत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।