1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चाणक्य नीति
  4. Chanakya Niti: मान ली चाणक्य की ये बात तो कभी नहीं होंगे असफल, सफलता खुद चूमेगी कदम

Chanakya Niti: मान ली चाणक्य की ये बात तो कभी नहीं होंगे असफल, सफलता खुद चूमेगी कदम

 Published : Aug 05, 2025 02:57 pm IST,  Updated : Aug 05, 2025 02:57 pm IST

आचार्य चाणक्य ने व्यक्ति के जीवन से जुड़े कुछ सफलता के राज बताए हैं, जो भी इन पर अमल करेगा वह असफलता का मुंह जरूर देखेगा।

चाणक्य नीति- India TV Hindi
चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य एक महान शिक्षक के साथ-साथ महान राजनीतिज्ञ भी थे, उन्होंने हजारों साल पहले कुछ नीतियों बनाईं थी जो आज के दौर में भी प्रासंगिक है। उन्होंने अपनी चाणक्य नीति से जीवन से जुड़े कुछ सिद्धात बताए हैं जिन्हें अपनाकर कोई भी व्यक्ति सफल हो सकता है। चाणक्य का मानना था कि लक्ष्य पाने के लिए केवल मेहनत ही नहीं, सही दिशा में तय की गई प्लानिंग और सोच भी अहम है। ऐसे में अगर आप भी अपने जीवन में सफल होना चाहते हैं तो आचार्य चाणक्य की बताई इन बातों तो जरूर अपनानी चाहिए...

समय का सही सदुपयोग

आचार्य का कहना था कि समय से बढ़कर कुछ भी मूल्यवान चीज नहीं है, यह ऐसा संशाधन है जो किसी भी व्यक्ति को आगे बढ़ा सकता है। उनका मानना था कि जो भी इसकी कद्र करता है वह लाइफ में आगे बढ़ता है क्योंकि समय निकल जाने के बाद वापस नहीं आता है। ऐसे में हर एक काम समय पर करें।

स्वयं फैसला करें

चाणक्य के मुताबिक, अपने हित से जुड़े फैसले स्वयं लें, इसे लेकर आप दूसरो में निर्भर न हो, क्योंकि हो सकता है कि जिससे आप राय ले रहे हैं वह आपको आगे बढ़ता हुआ नहीं देखना चाह रहा हो। ऐसा में अपने से जुड़ा फैसला खुद लेना ज्यादा सही है।

मित्र और शत्रु की पहचान रखें

चाणक्य नीति के मुताबिक, संगति का प्रभाव किसी भी व्यक्ति के जीवन में गहरा छाप छोड़ता है। ऐसे में हमेशा सोच-समझकर ही मित्र बनाएं। अपने आसपास के सच्चे और झूठे लोगों की पहचान करना सीखें।

ज्ञान ही सबकुछ है

चाणाक्य का मानना था कि ज्ञान ही सबकुछ है, धन तो कोई चुरा सकता है। लेकिन अगर आपके पास ज्ञान का भंडार है तो वह आपके साथ जीवनभर रहेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

​Vastu Tips: सीढ़ियों के नीचे भूलकर भी न रखें ये सामान, नहीं तो हो जाएंगे कंगाल

सावन के आखिरी प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये फूल, महादेव प्रसन्न हो भर देंगे झोली

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chanakya Niti से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म