Blue Moon on Jyeshtha Purnima 2026: आज साल की सबसे खास रातों में से एक है। आज ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर आसमान में अद्भुत 'ब्लू मून' का नजारा देखने को मिलेगा। ज्योतिष और धार्मिक दृष्टि से यह संयोग बेहद चमत्कारी माना जा रहा है। यह घटना खगोलीय और ज्योतिषीय दोनों ही दृष्टिकोण से बेहद खास माना जा रहा है। ज्येष्ठ पूर्णिमा और ब्लू मून का यह संयोग बहुत ही दुर्लभ मानी जा रही है।
क्या होता है 'ब्लू मून'?
जब एक ही कैलेंडर महीने में दो पूर्णिमा पड़ती हैं तो दूसरी पूर्णिमा को 'ब्लू मून' कहा जाता है। यह अत्यंत दुर्लभ घटना माना जा रहा है। आज आसमान में नजर आने वाला चांद आम दिनों की तुलना में अधिक बड़ा और बेहद चमकदार नजर आएगा। आपको बता दें कि साल 2026 में 1 और 31 मई को दो पूर्णिमा पड़ी हैं, इसलिए आज की ज्येष्ठ पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जा रहा है।
ब्लू मून का समय और महत्व
भारत में आज शाम सूर्यास्त के बाद 6:30 से 7:30 के बीच आसमां में ब्लू मून नजर आ सकता है। इस अद्भुत नजारे को आप खुली आंखों से भी देख सकते हैं, इसके लिए किसी भी टेलिस्कोप की जरूरत नहीं है। धार्मिक मान्यताओं की बात करें तो पूर्णिमा का दिन ऊर्जा से भरपूर माना जाता है, इसलिए इस दिन रात के समय इन उपायों को जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
सुख-समृद्धि के लिए जरूर करें ये अचूक उपाय
- पूर्णिमा के दिन रात के समय मां लक्ष्मी को या मखाने की खीर अर्पित करें।
- चांदी के पात्र में दूध, गंगाजल और अक्षत मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय 'ॐ सों सोमाय नमः' मंत्र का जाप करें।
- शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं।
- आज की रात कनकधारा स्तोत्र या लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Guru-Ketu Dwidwadash Yog 2026: 2 जून से पलटने जा रही है इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-केतु के योग से खूब बरसेगा पैसा, व्यापार में भी होगा बड़ा मुनाफा
Jyeshtha Purnima 2026 Maa Laxmi Aarti, Mantras, Stotram: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने वाले महामंत्र, आरती और स्तोत्र की पूरी लिस्ट, यहां पढ़ें