1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 8 अगस्त को पुष्य नक्षत्र में बुध करेंगे प्रवेश, इन 4 राशियों का बढ़ेगा आत्मविश्वास, करियर में मिल सकते हैं बेहतरीन परिणाम

8 अगस्त को पुष्य नक्षत्र में बुध करेंगे प्रवेश, इन 4 राशियों का बढ़ेगा आत्मविश्वास, करियर में मिल सकते हैं बेहतरीन परिणाम

8 अगस्त 2026 को बुद्धि, व्यापार और वाणी के कारक ग्रह बुध शनि के नक्षत्र पुष्य में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस नक्षत्र में बुध के प्रवेश करने से निर्णय क्षमता मजबूत होगी और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जानिए बुध के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को लाभ मिलने वाला है।

budh ka nakshatra parivartan- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बुध का नक्षत्र परिवर्तन

वैदिक ज्योतिष में पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। यह शनिदेव का नक्षत्र है और इस नक्षत्र के अधिष्ठाता देवता देवगुरु बृहस्पति हैं। जब बुद्धि का कारक ग्रह बुध स्थायित्व देने वाले नक्षत्र 'पुष्य' में प्रवेश करता है, तो इससे निर्णय क्षमता मजबूत होती है और आत्मविश्वास बढ़ता है। 8 अगस्त को बुध पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र अनुसार, यह गोचर तीन राशियों के जातकों की बौद्धिक क्षमता में वृद्धि करेगा। इस नक्षत्र में बुध के आने से बौद्धिक कार्यों, शेयर मार्केट, बैंकिंग, मार्केटिंग, मीडिया और व्यापार से जुड़े लोगों को जबरदस्त लाभ प्राप्त हो सकता है। चलिए जानते हैं ये गोचर किन राशियों के लिए शुभ साबित होगा।

मिथुन राशि (Gemini)

बुध के नक्षत्र गोचर से आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपकी वाणी में मधुरता आएगी। नौकरी में आपकी बातचीत की शैली की तारीफ होगी। अटका हुआ पैसा वापस मिलने के भी योग बन रहे हैं और आय के नए स्रोत बनेंगे। 

कन्या राशि (Virgo)

बुध के गोचर से कन्या राशि वालों को व्यापार में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। साथ ही नौकरी में पदोन्नति के आसार दिखाई दे रहे हैं। बुध के नक्षत्र गोचर का समय आपकी काम करने के तरीके में अनुशासन और सटीकता लाएगा। नई नौकरी का इंतजार कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबार में कोई बड़ी डील्स फाइनल हो सकती है। इस दौरान आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। 

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों की कार्यक्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुध का यह नक्षत्र गोचर आपके करियर को गति देगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों का पूरा समर्थन मिलेगा। आपकी योजनाओं की सराहना होगी। इस दौरान कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

मकर राशि (Capricorn)

इस दौरान आप सटीक निर्णय लेने में सफल रहेंगे और साझेदारी के कार्यों में लाभ मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप करियर से जुड़े सही फैसले ले पाएंगे।

बुध नक्षत्र गोचर के दौरान शुभ फल प्राप्त करने के उपाय

बुधवार के दिन भगवान गणेश को दूर्वा और मोदक जरूर अर्पित करें। साथ ही इस दिन गाय को हरा चारा खिलाएं और 'ॐ बुं बुधाय नमः' मंत्र का जाप करें। इससे कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

उच्च के गुरु की इन 3 राशियों पर बरसेगी महा कृपा! 5वीं, 7वीं और 9वीं दृष्टि से बनेंगे धन लाभ के प्रबल योग!