1. Hindi News
  2. धर्म
  3. उच्च के गुरु की इन 3 राशियों पर बरसेगी महा कृपा! 5वीं, 7वीं और 9वीं दृष्टि से बनेंगे धन लाभ के प्रबल योग!

उच्च के गुरु की इन 3 राशियों पर बरसेगी महा कृपा! 5वीं, 7वीं और 9वीं दृष्टि से बनेंगे धन लाभ के प्रबल योग!

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Aug 06, 2026 06:55 am IST,  Updated : Aug 06, 2026 06:56 am IST

गुरु यानी बृहस्पति नवग्रहों में सबसे शुभ ग्रह माने जाते हैं और इनकी 5वीं, 7वीं और 9वीं दृष्टि को बेहद कल्याणकारी माना जाता है। जानिए इस समय किन राशियों पर गुरु की शुभ दृष्टि है और इन राशियों को इससे क्या-क्या लाभ मिलेंगे।

ि्ेि- India TV Hindi
उच्च के गुरु Image Source : INDIA TV

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस समय उच्च के गुरु अपनी तीन अत्यंत दिव्य दृष्टियों (5वीं, 7वीं और 9वीं) से तीन विशेष राशियों के भाग्य को चमकाने जा रहे हैं। गुरु की इन दृष्टियों के प्रभाव से इन राशियों को करियर में जबरदस्त लाभ मिलेगा। साथ ही धन लाभ के भी योग भी बन रहे हैं। आइए जानते हैं कि देवगुरु बृहस्पति की यह महा कृपा किन 3 राशियों पर बरस रही है। 

बता दें गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान होकर अपनी 5वीं दृष्टि से वृश्चिक राशि को देख रहे हैं, 7वीं दृष्टि से मकर राशि को देख रहे हैं तो 9वीं दृष्टि से मीन राशि को देख रहे हैं। ये सभी गुरु की अमृतमयी दृष्टियां मानी जाती हैं। इनके प्रभाव से 3 राशियों के जीवन से नकारात्मक प्रभाव समाप्त होंगे और साथ ही बड़ा धन लाभ होने के योग बनेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) - स्वास्थ्य में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा

गुरु की आपकी राशि पर 5वीं दृष्टि है। इससे आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आपकी पुरानी से पुरानी बीमारियां दूर होंगी और स्वास्थ्य में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान आपके द्वारा लिए गए निर्णय सफल साबित होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी लीडरशिप की जमकर तारीफ होगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की पूरी संभावना है।

मकर राशि (Capricorn) - समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी

गुरु की 7वीं दृष्टि से आपके व्यक्तित्व, कार्यशैली और दांपत्य जीवन में सुधार होगा। आपके निर्णय सटीक होंगे और समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

मीन राशि (Pisces) - धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी

मीन राशि पर गुरु की 9वीं दृष्टि पड़ने से आपकी धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और शनि की साढ़े साती के विपरीत प्रभावों से बड़ी राहत मिलेगी। भाग्य मजबूत रहने से अटके काम पूरे होंगे। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को बड़ी सफलता मिल सकती है। आपके ज्ञान में वृद्धि होगी।

गुरु की दृष्टि से शुभ फल पाने के उपाय

  • गुरुवार के दिन किसी मंदिर में या योग्य ब्राह्मण को चने की दाल, साबुत हल्दी और पीले वस्त्र का दान करें।
  • गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव का पूजन करें।
  • धार्मिक, सामाजिक और परोपकारी कार्यों में खूब मन लगेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

सावन में किस चीज से कराएं रुद्राभिषेक-सरसों का तेल, गन्ने का रस या फिर दूध? तुरंत दूर करें अपनी उलझन!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।