1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 17 अगस्त को बन रहा बुध-शनि का नवपंचम दृष्टि योग, इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत; करियर-धन में लाभ के प्रबल संकेत

17 अगस्त को बन रहा बुध-शनि का नवपंचम दृष्टि योग, इन 3 राशियों की चमकाएगा किस्मत; करियर-धन में लाभ के प्रबल संकेत

17 अगस्त को बनने वाला बुध-शनि का नवपंचम दृष्टि योग 3 राशियों के लिए खास माना जा रहा है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इन जातकों को करियर में तरक्की, नौकरी के नए अवसर और आर्थिक लाभ मिल सकते हैं। चलिए जानते हैं कुछ

Navpancham Drishti Yog 2026- India TV Hindi
Image Source : PINTEREST बुध-शनि का नवपंचम दृष्टि योग

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की स्थिति और उनके बीच बनने वाले योग का विशेष महत्व होता है। 17 अगस्त को बुध और शनि एक खास स्थिति में होंगे, जिससे नवपंचम दृष्टि योग बनने जा रहा है। इस योग का प्रभाव कुछ राशियों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक हो सकता है। नौकरी में लोगों को नए अवसर और कारोबारियों को भी लाभ के मौके मिलने की उम्मीद है। नवपंचम दृष्टि योग 3 राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ रह सकता है।

कैसे बन रहा नवपंचम योग?

बुध ग्रह बुद्धि, संवाद और तर्क का कारक हैं, जबकि शनि का संबंध कर्म और न्याय से है। ज्योतिष अनुसार 17 अगस्त 2026 को रात 8 बजकर 55 मिनट पर बुध और शनि एक-दूसरे से नवम और पंचम भाव में स्थित होंगे। दोनों ग्रहों के बीच 120 डिग्री का कोण बनने से नवपंचम दृष्टि योग का निर्माण होगा। यह योग कुछ समय तक प्रभावी रहेगा। 

  1. कन्या राशि: इन जातकों के लिए बुध-शनि का यह योग करियर में तरक्की के नए रास्ते खोल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और क्षमता को पहचान मिल सकती है। नौकरी में बदलाव का विचार कर रहे लोगों के लिए भी समय अनुकूल माना जा रहा है। करियर से जुड़े फैसले आत्मविश्वास के साथ ले पाएंगे। हालांकि, इस दौरान मन की चंचलता बढ़ सकती है, इसलिए किसी भी फैसले में जल्दबाजी से बचना बेहतर होगा।
  2. मकर राशि: आपके लिए यह योग कारोबार और आर्थिक स्थिति के लिहाज से फायदेमंद रह सकता है। व्यापार के विस्तार के लिए नए और बड़े अवसर सामने आ सकते हैं। लंबे समय से अटके प्रोजेक्ट दोबारा गति पकड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण फैसले लेने का मौका मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी अच्छी खबर मिल सकती है।
  3. कुंभ राशि: इन जातकों को करियर में आगे बढ़ने के कई अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन या कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना बन रही है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां कम हो सकती हैं। कारोबार में प्रगति के साथ आर्थिक स्थिति में स्थिरता आने की उम्मीद है। इस दौरान आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता भी मजबूत होगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: कौवे का सिर पर बैठना क्या किसी अनहोनी का संकेत है? शकुन शास्त्र में छिपा है बड़ा रहस्य