सूर्य ग्रह 17 अगस्त की सुबह केतु के मघा नक्षत्र में गोचर करेंगे। सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन सुबह 8 बजकर 3 मिनट पर होगा। 31 अगस्त तक सूर्य मघा नक्षत्र में ही संचार करते रहेंगे। सूर्य के नक्षत्र बदलने से राशिचक्र की कुछ राशियों को आर्थिक, शिक्षा और करियर क्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में।
मेष राशि
सूर्य ग्रह 17 अगस्त को मघा नक्षत्र में प्रवेश करते ही आपको शिक्षा के क्षेत्र में सुखद परिणाम दिला सकते हैं। सूर्य के नक्षत्र बदलने से इस राशि के जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं। इसके साथ ही नौकरी पेशा से जुड़े लोग भी सफलता के पथ पर अग्रसर हो सकते हैं, कुछ लोगों की पदोन्नति होने के भी योग हैं। इस राशि के लोगों को प्रेम संबंध में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में कोई मामला अटका हुआ था तो किसी अनुभवी की मदद से सुलझ सकता है।
कर्क राशि
आपकी राशि से द्वितीय भाव यानि धन भाव में सूर्य 17 अगस्त से रहेंगे। वहीं मघा नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश आपके आर्थिक पक्ष के लिए सुखद रह सकता है। कुछ लोगों की आमदनी में वृद्धि होने के आसार हैं। जो लोग अपना कारोबार शुरू करने का विचार बना रहे हैं उन्हें भी सफलता मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में भी इस राशि के जातक अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। केतु के नक्षत्र में सूर्य के जाने से कुछ लोगों की रुचि आध्यात्मिक विषयों में भी बढ़ सकती है। धार्मिक यात्राओं पर जाने के भी योग बनेंगे।
तुला राशि
सूर्य के गोचर से 17 तारीख को आपका लाभ भाव यानि एकादश भाव सक्रिय होगा। आपको करियर के साथ ही आर्थिक क्षेत्र में भी लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कुछ नौकरी पेशा जातकों का तबादला मनपसंद जगह पर होने के योग हैं। इसके साथ ही बेरोजगार लोगों को रोजगार भी मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में अच्छा समय तुला राशि के जातक बिता सकते हैं। सहेत के लिहाज से भी आपके लिए समय अच्छा रह सकता है। गुरुजनों का सहयोग विद्यार्थियों को प्राप्त हो सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
सावन समाप्त होने से पहले राशि अनुसार करें रुद्राक्ष धारण, भोलेनाथ की बरसेगी कृपा