1. Hindi News
  2. धर्म
  3. आज करें ये आसान उपाय, भगवान गणेश की कृपा से दूर होंगी जीवन की सभी बाधाएं

आज करें ये आसान उपाय, भगवान गणेश की कृपा से दूर होंगी जीवन की सभी बाधाएं

आज के दिन इन सरल उपायों को करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलता है। व्यक्ति को मनचाहा फल मिलता है। तो यहां जानिए बुधवार के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में।

बुधवार के उपाय- India TV Hindi
Image Source : PEXELS बुधवार के उपाय

सप्ताह का बुधवार का दिन प्रथम पूज्य भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन गजानन जी की पूजा करना अत्यंत ही फलदायी माना जाता है। बुधवार के दिन गणपति जी की पूजा-अर्चना करने से घर में सुख-समृद्धि, संपन्नता और खुशहाली आती है। वहीं बुधवार को इन विशेष उपायों को करने से जीवन की कई परेशानियों से शीघ्र छुटकारा मिल जाता है। तो अगर आपके जीवन और घर-परिवार में समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है तो आज यानी बुधवार के दिन इन उपायों को जरूर आजमाएं।

- अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में विश्वास कायम करना चाहते हैं, तो आज आपको मंदिर में गुड़ से बनी कोई चीज दान करनी चाहिए। अगर आप गुड़ से बनी किसी चीज का दान न कर पायें, तो केवल गुड़ का दान करें।

- अगर आप जीवन में निगेटिव सिचुएशन से बचे रहना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको भगवान विष्णु की पूजा के समय पांच गोमती चक्र लेकर भगवान के सामने रखने चाहिए और उनकी विधि-विधान पूर्वक धूप-दीप आदि से पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद उन गोमती चक्र को उठाकर, एक पीले रंग के कपड़े में बांधकर अपने पास रख लें।

- आज शुभ फलों की प्राप्ति के लिए आपको स्नान आदि के बाद शमी के वृक्ष के पास जाकर उसकी पूजा-अर्चना करनी चाहिए। साथ ही इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आज के दिन शमी के वृक्ष से संबंधित किसी भी चीज को क्षति न पहुंचाएं।

- अगर आप राजनीति में कदम रखना चाहते हैं, लेकिन आपको घर से सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है, तो आज आपको चींटियों को शक्कर मिला हुआ आटा डालना चाहिए। अगर लाल चींटियां हो, तो और भी अच्छा है।

- अगर आप अपने जीवन में सुख-शांति और खुशहाली बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको मंदिर में पानी से भरे लौटे में थोड़ी-सी दूब डालकर दान करना चाहिए।

- अगर आप अपने मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज आपको किसी जरूरतमंद को आदरपूर्वक भोजन खिलाना चाहिए। साथ ही उनका आशीर्वाद भी लेना चाहिए।

- अगर आप ऑफिस में अपना रुतबा बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको श्री हरि को पीले रंग के वस्त्र भेंट करने चाहिए।

- अगर आप अपने जीवन की गति को निरंतर बनाये रखना चाहते हैं, तो उसके लिए आज के दिन स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर, सबसे पहले अपने ईष्ट देव का ध्यान करें। फिर अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं।

- अगर जीवन में खुशहाली पाना चाहते हैं या अपनी जिंदगी को ताजगी से भर देना चाहते हैं तो आज के दिन शमी के वृक्ष की जड़ में जल चढ़ाएं और दोनों हाथ जोड़कर वृक्ष को प्रणाम करें। साथ ही आज पूरा दिन में आपको जब भी मौका मिले तो ढोल या मृदंग पर बजाया गया संगीत जरूर सुनें। अगर आपको खुद बजाना आता है, तो आज जरूर बजायें।

- अगर आपके दांपत्य रिश्ते की खुशहाली में कोई तीसरा अड़चनें डाल रहा है तो उससे अपना पीछा छुड़ाने के लिए आज के दिन आपको एक मुट्ठी मसूर की दाल लेनी चाहिए और उसे अपने जीवनसाथी के हाथों से सात बार स्पर्श कराना चाहिए। स्पर्श कराने के बाद उस मसूर की दाल को किसी साफ बहते जल में प्रवाहित कर दें।

- अगर आप अपने वैवाहिक जीवन को मिठास से भर देना चाहते हैं तो आज के दिन श्री गणेश भगवान की पूजा के समय हल्दी में थोड़ा-सा घी मिलाकर भगवान के मस्तक पर तिलक लगाएं और उनके सामने घी का दीपक भी जलाएं।

- अगर बहुत कोशिशों के बाद भी आपको मनचाही सफलता नहीं मिल पा रही है, तो आज आपको मंदिर में सवा किलो गेहूं का दान करना चाहिए।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

पितरों का श्राद्ध और तर्पण के बाद भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये काम, वरना नहीं मिलेगा पूर्वजों का आशीर्वाद