1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Chalisa Yog: फरवरी में बनने जा रहा चालीसा योग इन राशियों के लिए प्रतिकूल, सेहत और धन से जुड़े मामलों को लेकर रहे सतर्क

Chalisa Yog: फरवरी में बनने जा रहा चालीसा योग इन राशियों के लिए प्रतिकूल, सेहत और धन से जुड़े मामलों को लेकर रहे सतर्क

Chalisa Yog: फरवरी माह की शुरुआत में ही शनि और शुक्र ग्रह के बीच चालीसा योग का निर्माण होगा। इस योग के चलते कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी, आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।

Chalisa Yog- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK चालीसा योग

Chalisa Yog: फरवरी के माह में पहली तारीख को ही शुक्र और शनि के बीच चालीसा योग का निर्माण होगा। यह योग शुक्र और शनि के बीच इसलिए बनेगा क्योंकि दोनों ग्रह एक-दूसरे से 40 डिग्री पर होंगे। ज्योतिष में यह दोनों ग्रह मित्र हैं और चालीसा योग के बनने से कुछ राशियों को शुभ परिणाम भी प्राप्त होंगे। इसके बावजूद भी कुछ राशियां ऐसी भी होंगी जिनके लिए चालीसा योग का बनाना प्रतिकूल रह सकता है। कौन-कौन सी हैं ये राशियां और क्या सावधानियां इनको बरतनी चाहिए, आइए जानते हैं। 

मेष राशि 

आपके द्वादश भाव में चालीसा योग बनेगा। ज्योतिष में इस भाव को हानि का भाव कहा जाता है। इसलिए मेष राशि के जातकों को सावधानी पूर्वक रहना होगा। धन से जुड़ा लेन-देन किसी विश्वासपात्र के समक्ष ही करेंगे तो सही रहेगा। यात्राओं के दौरान कीमती सामान की भी सुरक्षा करें। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को प्रयास बढ़ाने होंगे। आपको धैर्य के साथ आगे बढ़ने की जरूरत होगी। उपाय के तौर पर आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए, लाभ मिल सकता है। 

सिंह राशि 

चालीसा योग शनि और शुक्र के बीच बनेगा और ये दोनों ही ग्रह आपकी राशि के स्वामी सूर्य के शत्रु हैं, ऐसे में बेहद सतर्क आपको रहने की आवश्यकता होगी। गलत संगति से बचकर रहें नहीं तो आपकी छवि खराब हो सकती है। बेवजह की चिंताएं इस राशि के जातकों को हो सकती हैं। मेहनत के अनुसार उचित फल न मिलने के कारण आप निराश हो सकते हैं। मानसिक स्वास्थ्य का इस दौरान विशेष ख्याल रखें। उधार का लेन-देन करने से भी आपको बचना चाहिए। उपाय के तौर पर सूर्य देव की उपासना आपको करनी चाहिए। 

वृश्चिक राशि 

इस राशि के जातकों की एकाग्रता भंग हो सकती है। आपका मन जरूरी कार्यों से ज्यादा बेवजह की चीजों पर लग सकता है। संतान पक्ष को लेकर चिंताएं इस राशि के अभिभावकों को हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां आपके प्रतिकूल हो सकती हैं, इसलिए हर कार्य को सतर्कता से आपको करना चाहिए। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें वरना आर्थिक नुकसान या धोखा आपके साथ हो सकता है। आंख और गले से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, ख्याल रखें। उपाय के तौर पर शिव जी की आराधना करें और योग-ध्यान करें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Rahu-Budh Yuti: फरवरी में राहु-बुध की युति से इन 3 राशियों के करियर क्षेत्र में आएगा सुधार, आर्थिक रूप से भी होंगे संपन्न

Garud Puran: आपके कर्म बता देते हैं क्या होगा आपका अगला जन्म, गरुड़ पुराण में वर्णित हैं ये बातें