1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Rahu-Budh Yuti: फरवरी में राहु-बुध की युति से इन 3 राशियों के करियर क्षेत्र में आएगा सुधार, आर्थिक रूप से भी होंगे संपन्न

Rahu-Budh Yuti: फरवरी में राहु-बुध की युति से इन 3 राशियों के करियर क्षेत्र में आएगा सुधार, आर्थिक रूप से भी होंगे संपन्न

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 29, 2026 01:01 pm IST,  Updated : Jan 29, 2026 02:29 pm IST

Rahu-Budh Yuti: बुध ग्रह 3 फरवरी 2026 को कुंभ राशि में बुध ग्रह के साथ युति बनाएंगे। इन दोनों ग्रहों की युति के चलते राशिचक्र की कुछ राशियों को आर्थिक लाभ और करियर के क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है, आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Rahu-Budh Yuti- India TV Hindi
राहु-बुध युति Image Source : CANVA

Rahu-Budh Yuti: राहु और बुध ग्रह 3 फरवरी 2026 के दिन कुंभ राशि में युति बनाएंगे। ये दोनों ही ग्रह तकनीकी क्षेत्रों में व्यक्ति को लाभ दिलाने वाले माने जाते हैं। इसके साथ ही कुंभ राशि में इन दोनों की युति कुछ राशियों के करियर और आर्थिक पक्ष के लिए सकारात्मक साबित हो सकती है। इन राशियों को अचानक से लाभ मिल सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

वृषभ राशि 

आपके कर्म भाव में राहु और बुध की युति होगी। इस युति के चलते करियर के क्षेत्र में अनुकूल बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं। आपके द्वारा किए गए कार्यों का आपको फरवरी के महीने में अच्छा परिणाम मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है। कुछ लोगों को अचानक से पदोन्नति या आमदनी में वृद्धि मिलने के भी योग हैं। अगर तकनीकी क्षेत्र में कार्यरत हैं तो फरवरी का माह आपके लिए बेहद लाभदायक रहने की संभावना है। 

तुला राशि 

राहु और बुध ग्रह आपके पंचम भाव में युति करेंगे। इस युति के चलते प्रतियोगी परीक्षाओं में तुला राशि के लोगों को सफलता मिल सकती है। अगर आप शेयर मार्केट में पैसा लगाते हैं तो अचानक से बड़ा धन लाभ आपको प्राप्त हो सकता है। धन प्राप्ति के अन्य स्रोत भी आपको मिल सकते हैं। करियर की कड़ी भी पटरी पर आएगी और उन्नति के रास्ते आपको मिल सकते हैं। रचनात्मक कार्यों जैसे-लेखन, गायन, अभिनय आदि में इस राशि के लोग ख्याति पा सकते हैं। हालांकि संतान की सेहत को लेकर आपको सतर्क रहना होगा। 

धनु राशि 

आपके तृतीय भाव में बुध और राहु ग्रह युति बनाएंगे। इसलिए धनु राशि के उन लोगों को लाभ मिलेगा जो मीडिया, सेल्स और तकनीकी क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। आपके काम करने की गति से सीनियर्स प्रभावित हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष में भी सुधार देखने को मिलेगा और आपका जमा धन बढ़ सकता है। आपकी वाणी मुखर होगी जिसके चलते सामाजिक स्तर पर भी आप मान-सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। आप दुनिया की भीड़ से अलग हटकर कुछ नया काम शुरू करने का विचार इस दौरान बना सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Vastu Tips: घर के अंदर कभी नहीं होनी चाहिए ये 5 चीजें, दुर्भाग्य और दरिद्रता का बनती हैं कारण

फरवरी में शुक्र उदय के बाद इस दिन से शुरू होंगे विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे शुभ काम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।