1. Hindi News
  2. धर्म
  3. वास्तु टिप्स
  4. Vastu Tips: घर के अंदर कभी नहीं होनी चाहिए ये 5 चीजें, दुर्भाग्य और दरिद्रता का बनती हैं कारण

Vastu Tips: घर के अंदर कभी नहीं होनी चाहिए ये 5 चीजें, दुर्भाग्य और दरिद्रता का बनती हैं कारण

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 29, 2026 11:30 am IST,  Updated : Jan 29, 2026 11:30 am IST

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में रखी कुछ चीजें आपके जीवन में परेशानियां पैदा कर सकती हैं। ये चीजें दरिद्रता और दुर्भाग्य का कारण भी बनती हैं, आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।

Vastu Tips - India TV Hindi
वास्तु टिप्स Image Source : FREEPIK

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। साथ ही वास्तु से हमें यह जानकारी भी मिलती है कि कौन सी गलतियां हमारे लिए नकारात्मक साबित हो सकती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको घर में रखने से आपको दरिद्रता और दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है।  

घर में न रखें अंगूठी और नग

आपके कभी भी अपने घर में इस्तेमाल न होने वाली अंगूठी नहीं रखनी चाहिए। इसके साथ ही नग जो इस्तेमाल में न हो उसे भी घर में नहीं रखना चाहिए।  इन चीजों को घर में रखने से नकारात्मकता आ सकती है। यह बात भी ध्यान में रखें कि किसी अन्य व्यक्ति की नग या अंगूठी तो भूलकर भी कभी आपको अपने घर में नहीं रखनी है। 

घर में मकड़ी का जाल

कई लोगों के घर में आपने देखा होगा कि मकड़ी के जाले लगे होते हैं। वास्तु के अनुसार यह बेहद अशुभ संकेत है। घर में मकड़ी के जाल होने से दुर्भाग्य और दरिद्रता का घर में वास हो जाता है। इसलिए गलती से भी कभी घर में मकड़ी के जाल को नहीं रहने देना चाहिए और इसे तुरंत साफ कर देना चाहिए। 

घर में कांटेदार पौधे 

आपके कभी भी घर में कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए खासकर घर के अंदर। कांटेदार पौधे आपकी मानसिक स्थिति पर भी बुरा प्रभाव डालते हैं और साथ ही आपको जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कांटेदार पौधे धन हानि का कारण भी बन सकते हैं। 

देवी-देवताओं की टूटी हुई मूर्तियां

वास्तु के अनुसार आपको घर में देवी-देवताओं की टूटी हुई मूर्तियां रखने से भी बचना चाहिए। इनको जितना जल्दी हो सके किसी मंदिर में रख दें या फिर किसी नदी-तालाब में प्रवाहित कर दें। घर में देवी-देवताओं की टूटी हुई मूर्तियां दुर्भाग्य का कारण बन सकती हैं। 

रुकी हुई घड़ियां 

कई लोग घड़ियों के रुकने के बाद या उनके खराब होने के बाद भी उन्हें घर में रखते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसा करना गलत माना जाता है। रुकी हुई घड़ियां आपके जीवन की सफलता को भी रोक सकती हैं और आर्थिक परेशानियां भी आपके जीवन में पैदा हो सकती हैं। इसलिए रुकी हुई घड़ियों में सेल डलवाकर इन्हें ठीक करवा लें या इन्हें घर से दूर कर लें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Kapoor Remedies: घर में भारीपन और तनाव रहता है? कपूर के साथ जलाएं ये दो चीजें, नकारात्मक ऊर्जा और बीमारियों से हमेशा के लिए मिलेगी मुक्ति

Garud Puran: आपके कर्म बता देते हैं क्या होगा आपका अगला जन्म, गरुड़ पुराण में वर्णित हैं ये बातें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Vastu Tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म