1. Hindi News
  2. धर्म
  3. फरवरी में शुक्र उदय के बाद इस दिन से शुरू होंगे विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे शुभ काम

फरवरी में शुक्र उदय के बाद इस दिन से शुरू होंगे विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे शुभ काम

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 29, 2026 12:35 pm IST,  Updated : Jan 29, 2026 12:35 pm IST

शुक्र ग्रह 1 फरवरी 2026 को मकर राशि में उदय हो जाएंगे। शुक्र के उदय होने के साथ ही मांगलिक कार्यों की भी शुरूआत हो जाएगी। आइए ऐसे में जान लेते हैं फरवरी के महीने में शुभ तिथियों के बारे में।

Shukra Uday - India TV Hindi
शुक्र उदय 2026 Image Source : UNSPLASH

शुक्र ग्रह फरवरी के महीने में 1 तारीख को अस्त से उदय अवस्था में आ जाएंगे। शुक्र के उदय होते ही शुभ कार्यों की भी शुरुआत हो जाएगी। आपको बता दें कि जब भी शुक्र ग्रह अस्त होते हैं तो विवाह, गृह प्रवेश आदि शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। वहीं शुक्र के उदय होते ही यह कार्य शुरू हो जाते हैं। 1 फरवरी को शुक्र मकर राशि में उदय होंगे और फरवरी के महीने में ही कुंभ राशि में भी गोचर करेंगे। आइए ऐसे में जान लेते हैं शुक्र उदय के बाद शुभ कार्यों की शुरुआत कब से होगी और विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन के लिए शुभ दिन कब-कब हैं। 

विवाह मुहूर्त फरवरी 2026

दिनांक वार 
05 फरवरी 2026  गुरुवार
06 फरवरी 2026 शुक्रवार
08 फरवरी 2026 रविवार
10 फरवरी 2026 मंगलवार
12 फरवरी 2026 गुरुवार
14 फरवरी 2026 शनिवार
19 फरवरी 2026 गुरुवार
20 फरवरी 2026 शुक्रवार
21 फरवरी 2026  शनिवार
24 फरवरी 2026 मंगलवार
25 फरवरी 2026  बुधवार
26 फरवरी 2026 गुरुवार

गृह प्रवेश मुहूर्त फरवरी 2026

दिनांक वार
06 फरवरी 2026 शुक्रवार 
11 फरवरी 2026 बुधवार
19 फरवरी 2026 गुरुवार
20 फरवरी 2026 शुक्रवार
21 फरवरी 2026 शनिवार
25 फरवरी 2026 बुधवार
26 फरवरी 2026 गुरुवार

मुंडन मुहूर्त फरवरी 2026

दिनांक वार
06 फरवरी 2026 शुक्रवार
07 फरवरी 2026 शनिवार
11 फरवरी 2026 बुधवार
12 फरवरी 2026 गुरुवार
21 फरवरी 2026 शनिवार
22 फरवरी 2026 रविवार

कुल मिलाकर फरवरी के महीने में शादि, मुंडन और गृह प्रवेश के लिए कई शुभ दिन हैं। इन शुभ दिनों में आप सगाई भी कर सकते हैं, घर की नीव रख सकते हैं या अन्य शुभ मांगलिक कार्यों की भी शुरुआत कर सकते हैं। आपको बता दें कि शुक्र साल 2026 में बसंत पंचमी के दिन अस्त थे इसलिए अबूझ मुहूर्त होने के बावजूद भी इस बार बसंत पंचमी पर शादी, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य नहीं किए गए थे। 

ये भी पढ़ें:

Vastu Tips: घर के अंदर कभी नहीं होनी चाहिए ये 5 चीजें, दुर्भाग्य और दरिद्रता का बनती हैं कारण

Garud Puran: आपके कर्म बता देते हैं क्या होगा आपका अगला जन्म, गरुड़ पुराण में वर्णित हैं ये बातें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।