1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Holika Dahan 2026: होलिका दहन पर चंद्र ग्रहण का साया, क्या बदलेगी होली की तारीख? तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन

Holika Dahan 2026: होलिका दहन पर चंद्र ग्रहण का साया, क्या बदलेगी होली की तारीख? तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Jan 29, 2026 08:49 am IST,  Updated : Jan 29, 2026 10:55 am IST

Holika Dahan Par Chandra Grahan 2026: इस साल होलिका दहन पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। जिस वजह से हर कोई इस कन्फ्यूजन में है कि क्या ग्रहण के कारण होली की तारीख बदलेगी या नहीं?

HOLIKA DAHAN- India TV Hindi
होलिका दहन और चंद्र ग्रहण एक साथ Image Source : INDIA TV

Holika Dahan Par Chandra Grahan 2026: धार्मिक दृष्टि से ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है इसलिए इस दौरान किसी भी तरह के मांगलिक कार्य नहीं किये जाते हैं। इस बार होली जैसे शुभ त्योहार पर ग्रहण का साया पड़ रहा है। बता दें 3 मार्च 2026 को होलिका दहन यानी छोटी होली है और इसी दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा जिस वजह से इसका असर होली के त्योहार पर देखने को मिलेगा। चलिए जानते हैं इस साल होलिका दहन की तारीख और मुहूर्त क्या रहेगा।

होलिका दहन 2026 (Holika Dahan 2026 Date And Time)

इस साल होलिका दहन का त्योहार 3 मार्च 2026 को मनाया जाएगा और इस दिन होली जलाने का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 46 मिनट से रात 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।

होली पर चंद्र ग्रहण का असर? (Chandra Grahan Impact On Holi)

चंद्र ग्रहण की शुरुआत 3 मार्च को दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर होगी और समापन 6 बजकर 46 मिनट पर होगा। चंद्र ग्रहण की समाप्ति के बाद होलिका दहन किया जा सकेगा और रंग वाली होली 4 मार्च को ही मनाई जाएगी। होलिका दहन के शुभ मुहूर्त से पहले ही चंद्र ग्रहण समाप्त हो रहा है जिस वजह से इस त्योहार पर इसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा।

होलिका दहन पर क्या करते हैं?

होलिका दहन के दिन शाम को शुभ मुहूर्त में लोग होली जलाते हैं। होली जलाने से पहले उसकी पूजा की जाती है। उसमें नारियल, गेहूं की बालियां और गुलाल चढ़ाया जाता है। इसके बाद अग्नि प्रज्वलित करके होलिका की 3, 5 या 7 बार परिक्रमा की जाती है। परिक्रमा करते समय परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की जाती है। इस दौरान लोटे से जल की धार गिराते हुए अर्घ्य दिया जाता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Mulank: इस मूलांक वालों के पास होती है भविष्य देखने वाली तीसरी आंख, होने वाली अनहोनी का पहले ही हो जाता है आभास!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म