1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शिवम दुबे ने मचाई तबाही, महज इतनी गेंदों पर जड़ी फिफ्टी, अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड टूटते-टूटते रह गया

शिवम दुबे ने मचाई तबाही, महज इतनी गेंदों पर जड़ी फिफ्टी, अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड टूटते-टूटते रह गया

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Jan 28, 2026 11:19 pm IST,  Updated : Jan 28, 2026 11:37 pm IST

IND vs NZ: भारतीय बल्लेबाज शिवम दुबे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने महज 15 गेंदों पर अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया।

shivam Dube- India TV Hindi
शिवम दुबे Image Source : AFP

Shivam Dube Fifty in 15 balls: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए चौथे T20I मुकाबले में शिवम दुबे ने ऐसा विस्फोटक प्रदर्शन किया, जिसने थोड़ी देर के लिए मैच का रुख ही पलट कर रख दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए जब भारतीय टीम दबाव में नजर आ रही थी, उसी समय दुबे ने मैदान पर कदम रखा और महज कुछ ही मिनटों में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की कमर तोड़ दी। दुबे ने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर भारतीय T20 क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया।

इस शानदार पारी के साथ शिवम दुबे T20 इंटरनेशनल में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। उनसे तेज यह कारनामा सिर्फ युवराज सिंह (12 गेंद) और अभिषेक शर्मा (14गेंद) ही कर पाए हैं। वहीं, हार्दिक पांड्या इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं, जिन्होंने पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ 16 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी।

शानदार अंदाज में पूरा किया पचासा

शिवम दुबे ने अपना अर्धशतक जैकब डफी की गेंद पर छक्का जड़ते हुए पूरा किया। डफी ने फुल टॉस गेंद फेंकी, जिसे दुबे ने बाउंडी के पार भेज दिया और तूफानी अंदाज में अर्धशतक जड़ने का कमाल किया। हालांकि, इससे ठीक पहले दुबे अपना विकेट खोते-खोते बचे। दरअसल, डफी की पिछली गेंद पर अंपायर ने उन्हें LBW आउट करार दे दिया था। लेकिन शिवम दुबे ने तुरंत DRS का सहारा लिया। रीप्ले में साफ दिखा कि गेंद बल्ले का इनसाइड एज लेकर पैड पर लगी थी, जिसके बाद अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। इस जीवनदान के बाद दुबे और भी आक्रामक अंदाज में नजर आए और अगली ही गेंद पर शानदार अर्धशतक जड़ दिया।

दुबे ने ईश सोढ़ी के ओवर में की छक्कों-चौकों की बारिश

शिवम दुबे ने अपनी पारी का असली रंग 12वें ओवर में ईश सोढ़ी के खिलाफ दिखाया। दुबे ने इस ओवर में दो चौके और तीन छक्के जड़ते हुए कुल 29 रन बटोरे। यही, वह ओवर साबित हुआ, जिसने भारत की लड़खड़ाती पारी में नई जान फूंकी और न्यूजीलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया। हालांकि, उनकी यह पारी उस समय थम गई, जब हर्षित राणा के बल्ले से लगकर गेंद कीवी गेंदबाज मैट हेनरी को छूते हुए नॉन स्ट्राइक एंड पर विकेट से जा टकराई। इस तरह शिवम दुबे की तूफानी पारी का अंत हो गया।

यह भी पढ़ें 

न्यूजीलैंड ने भारत में खत्म किया 3 साल का सूखा, टीम इंडिया को हराकर सीरीज में खोला जीत का खाता

रिंकू सिंह ने फील्डिंग में कर दिया बड़ा कमाल, ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे भारतीय

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल