1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गणतंत्र दिवस परेड में किस राज्य की झांकी को मिला शीर्ष पुरस्कार? सामने आया रिजल्ट

गणतंत्र दिवस परेड में किस राज्य की झांकी को मिला शीर्ष पुरस्कार? सामने आया रिजल्ट

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jan 29, 2026 06:38 am IST,  Updated : Jan 29, 2026 08:04 am IST

26 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया गया। अब तीनों सेनाओं और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों/अन्य सहायक बलों के सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्तों और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और मंत्रालयों/विभागों की सर्वश्रेष्ठ झांकियों के परिणाम सामने आ गए हैं।

26 january parada award annoucments- India TV Hindi
गणतंत्र दिवस परेड। Image Source : PTI

भारत में बीते 26 जनवरी को भव्य तरीके से गणतंत्र दिवस मनाया गया। बता दें कि इस अवसर पर दिल्ली में कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया जाता है। इसके साथ विभिन्न राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों की झांकियां भी निकाली जाती हैं और सेना व अर्धसैनिक बलों के जवान मार्च करते हैं। कर्तव्य पथ पर इन सभी चीजों का आयोजन भव्य तरीके से किया गया और पूरे देश ने इसे देखा। अब सरकार ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि गणतंत्र दिवस परेड में सबसे बेहतरीन झांकी का पुरस्कार किसे मिला है और सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता कौन सा रहा है।

मार्चिंग में किसे मिला अवार्ड?

सरकार की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, गणतंत्र दिवस परेड 2026 के लिए तीनों सेनाओं और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों/अन्य सहायक बलों के सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्तों के परिणाम की घोषणा कर दी गई है-:

  • तीनों सेनाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल - भारतीय नौसेना
  • CAPF/अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दस्ता- दिल्ली पुलिस

झांकियों के लिए भी परिणाम घोषित 

सरकार की ओर से राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और मंत्रालयों/विभागों की सर्वश्रेष्ठ झांकियों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं-:

  • शीर्ष तीन झांकियां- महाराष्ट्र (गणेशोत्सव: आत्मनिर्भरता का प्रतीक), जम्मू और कश्मीर (जम्मू और कश्मीर के हस्तशिल्प और लोक नृत्य), केरल (जल मेट्रो और 100% डिजिटल साक्षरता: आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर केरल)
  • केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों की सर्वश्रेष्ठ झांकी - संस्कृति मंत्रालय (वंदे मातरम - एक राष्ट्र की आत्मा की पुकार)
  • विशेष पुरस्कार: केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (वंदे मातरम - 150 वर्ष का स्मरणोत्सव), 'वंदे मातरम: द इटरनल रेजोनेंस ऑफ इंडिया' नृत्य समूह

ऑनलाइन पोल में कौन आगे?

बता दें कि सरकार की ओर से MyGov पोर्टल पर सर्वे का आयोजन कर के नागरिकों को उनकी पसंदीदा झांकी और मार्चिंग टुकड़ियों के लिए वोट करने की भी अपील की गई थी। इसके परिणाम कुछ इस प्रकार हैं: 

  • तीनों सेनाओं में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल - असम रेजिमेंट
  • CAPF/अन्य सहायक बलों में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल- CRPF
  • शीर्ष तीन झांकियां (राज्य/केंद्र शासित प्रदेश)- गुजरात (स्वदेशी का मंत्र - आत्मनिर्भरता - स्वतंत्रता: वंदे मातरम), उत्तर प्रदेश (बुंदेलखंड की संस्कृति) और राजस्थान (रेगिस्तान का सुनहरा स्पर्श: बीकानेर गोल्ड आर्ट (उस्ता कला))
  • केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों से सर्वश्रेष्ठ झांकी- स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग(राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: विकसित भारत की राह पर भारतीय स्कूली शिक्षा को आगे बढ़ाना)

ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति के 'ऐट होम' समारोह में मेहमानों ने पूर्वोत्तर के व्यंजनों का चखा स्वाद, एरी रेशम के शॉल से हुआ स्वागत

Explainer: कर्तव्य पथ पर पहली बार दिखे साइलेंट वॉरियर्स, जानिए किन मोर्चों पर तैनात की जाती है भैरव बटालियन?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत