1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal: आज उच्च राशि में होंगे चंद्रमा, इन 4 राशियों की रातों-रात बदलेगी तकदीर, खुलेगा कुबेर का खजाना!

Aaj Ka Rashifal: आज उच्च राशि में होंगे चंद्रमा, इन 4 राशियों की रातों-रात बदलेगी तकदीर, खुलेगा कुबेर का खजाना!

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Laveena Sharma
 Published : Jan 27, 2026 02:14 pm IST,  Updated : Jan 28, 2026 09:19 am IST

Aaj Ka Rashifal 28 January 2026: आचार्य इंदु प्रकाश जी के अनुसार आज का दिन 4 राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ साबित होने वाला है। इन राशियों की तकदीर सूर्योदय के साथ ही बदल जाएगी। ग्रहों का गुप्त इशारा करियर में होने वाले बड़े धमाके का संकेत दे रहा है।

आज का राशिफल- India TV Hindi
आज का राशिफल Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Rashifal 28 January 2026: आज चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में विराजमान रहेगा। चंद्र की ये शुभ स्थिति 4 राशि वालों के लिए ये दिन बढ़िया होने के संकेत दे रही है। मेष, सिंह, वृष और कुंभ वो राशियां हैं जिनके कल सारे सपने पूरे होंगे। करियर को नई दिशा मिलेगी। पुरानी समस्याओं का अंत होगा। बिजनेस में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। चलिए विस्तार से जानते हैं आज क्या कुछ खास रहने वाला है इन राशियों के लिए।

मेष राशि

मेष राशिफल 28 जनवरी 2026
Image Source : INDIA TVमेष राशिफल 28 जनवरी 2026

आज आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निपटा सकते हैं। कामकाज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा। धैर्य और विनम्रता रखें। किसी पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत हो सकती है इससे आपको अच्छा समाधान मिल सकता है। आपकी सलाह से दूसरों को फायदा होगा। आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। कामकाज में आपकी रुचि भी और बढ़ सकती है। बिजनेस अच्छा रहेगा। फालतू के खर्चे बढ़ सकते हैं। लवमेट कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे। 

वृष राशि

वृषभ राशिफल 28 जनवरी 2026
Image Source : INDIA TVवृषभ राशिफल 28 जनवरी 2026

आपके लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। घर के बड़ो की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जायेगा। किसी रिश्तेदार से आपको अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा। समाजिक कार्यो में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। भाई-बहन के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनायेंगें। आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। घर में शुभ प्रसंगों का आयोजन होगा, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशिफल 28 जनवरी 2026
Image Source : INDIA TVसिंह राशिफल 28 जनवरी 2026

आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से बचना चाहिए। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा।जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को आज टॉपिक समझने में गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। 

कुंभ राशि

कुंभ राशिफल 28 जनवरी 2026
Image Source : INDIA TVकुंभ राशिफल 28 जनवरी 2026

आपका दिन अच्छा रहेगा। जो भी काम शुरु करेंगे वो समय पर पूरा हो जायेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेगा। नये व्यापार को शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। कॉमर्स के विद्यार्थी मार्केटिंग को समझने के लिये शिक्षको की सहायता लेंगे, जो आपके भविष्य में बेहद काम आयेंगी। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ खूब इंजॉय करते हुए नजर आएंगे, इससे आपको तरोताजा महसूस होगा। ज्यादा से ज्यादा पानी पियें, सेहत अच्छी रहेगी। आपको किसी भी कार्य को करने में धैर्य और संयम बनाकर रखना होगा। शारीरिक रूप से आज आप स्वस्थ्य रहेंगे।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

Shadashtak Yog 2026: इन 4 राशियों के लिए वरदान साबित होगा षडाष्टक योग, देगा बेहिसाब पैसा!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।