1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सेहत के लिए वरदान से कम नहीं मौसमी का जूस, जान लें पीने का सही समय और तरीका, मिलेंगे ये कमाल के फायदे

सेहत के लिए वरदान से कम नहीं मौसमी का जूस, जान लें पीने का सही समय और तरीका, मिलेंगे ये कमाल के फायदे

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jan 29, 2026 07:12 am IST,  Updated : Jan 29, 2026 07:12 am IST

मौसंबी का जूस (Sweet Lime Juice) न केवल ताज़गी देता है, बल्कि यह सेहत के लिए गुणों का खजाना भी है। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों में इसे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। लेकिन ज्यादातर लोगों को ये मालूम नहीं होगा कि इसे किस वक्त पीना चाहिए। चलिए जानते हैं इसे पीने का सही समय।

मौसंबी का जूस पीने का सही समय और तरीका - India TV Hindi
मौसंबी का जूस पीने का सही समय और तरीका Image Source : FREEPIK

स्वस्थ रहने के लिए प्रकृति ने हमें अनेकों उपहार दिए हैं, जिनमें से एक है मौसंबी। मौसंबी एक ऐसा फल है जिसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ज्यादातर लोग इसका जूस पीना पसंद करते हैं। मौसंबी को अंग्रेजी में स्वीट लाइम (Sweet Lime) कहा जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर मौसंबी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ हमें तरोताज़ा रखने में भी मदद करता है। लेकिन ज्यादातर लोगों को ये नहीं मालूम होगा कि इसे कब पीना चाहिए और इसके सेवन से क्या क्या फायदे मिलते हैं। 

मौसंबी के पोषक तत्व

मौसंबी विटामिन C, पोटेशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का एक बेहतरीन स्रोत है, जो 100 ग्राम में लगभग 43 कैलोरी प्रदान करता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, विटामिन A, B1, B2 और B6 भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। 

मौसंबी का जूस पीने का सबसे सही समय क्या है? 

मौसमी का जूस पीने का सबसे अच्छा समय सुबह के नाश्ते के बाद (करीब 10:00 से 11:00 बजे) होता है। यह शरीर को तुरंत ऊर्जा (Electrolytes) प्रदान करता है। इसमें मौजूद विटामिन-C और फाइबर पाचन तंत्र को सक्रिय करते हैं। यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा जिम या हेवी एक्सरसाइज के बाद इसे पीने से शरीर हाइड्रेट होता है और थकान कम होती है। 

कब पीने से बचें? 

गलत समय पर जूस पीने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। ऐसे में मौसंबी का जूस खाली पेट पीने से बचना चाहिए। इसमें एसिडिक गुण होते हैं, जिससे कुछ लोगों को एसिडिटी या पेट में जलन हो सकती है। वहीं रात के समय भी मौसंबी का जूस नहीं पीना चाहिए। इसकी तासीर ठंडी होती है और इसमें शुगर होती है, जिससे सर्दी-खांसी या नींद आने में दिक्कत हो सकती है। खाने के तुरंत बाद जूस पीने से पाचन प्रक्रिया धीमी हो सकती है और ब्लोटिंग हो सकती है।

मौसंबी का जूस पीने के फायदे

1. इम्यूनिटी बूस्टर 

मौसंबी में विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है। यह व्हाइट ब्लड सेल्स के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे शरीर को सर्दी, जुकाम और वायरल इंफेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है।

2. पाचन तंत्र के लिए रामबाण
मौसंबी की खुशबू से लार ग्रंथियां सक्रिय होती हैं, और इसमें मौजूद एसिड पाचन में मदद करते हैं। इसमें मौजूद फाइबर आंतों की सफाई करता है। यह एसिडिटी और पेट की जलन को कम करने में सहायक है।

3. वजन घटाने में सहायक
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो मौसंबी का जूस एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। इसे गुनगुने पानी और शहद के साथ लेने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और फैट बर्न करने में मदद मिलती है।

4. टॉक्सिन्स को बाहर निकालना 
यह प्राकृतिक रूप से शरीर को डिटॉक्स करता है। यह किडनी और लिवर की कार्यक्षमता बढ़ाकर शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।

5. त्वचा और बालों के लिए वरदान
मौसंबी विटामिन C कोलेजन के निर्माण में मदद करता है, जिससे झुर्रियां कम होती हैं और त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है। इसके नियमित सेवन से स्कैल्प स्वस्थ रहता है और बालों का झड़ना कम हो सकता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।