1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. हरी मेथी और हरी मटर की भुजिया, इस लाजवाब स्वाद के दीवाने हो जाएंगे, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

हरी मेथी और हरी मटर की भुजिया, इस लाजवाब स्वाद के दीवाने हो जाएंगे, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jan 28, 2026 01:06 pm IST,  Updated : Jan 28, 2026 01:06 pm IST

Methi Matar Ki Sabzi Recipe: क्या आपने मेथी और मटर की सब्जी खाई है। इन दोनों हरी सब्जियों का स्वाद एक साथ मिलकर लाजवाब हो जाता है। सेहत के लिए भी ये सब्जी बहुत फायदेमंद है। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

मेथी मटर रेसिपी- India TV Hindi
मेथी मटर रेसिपी Image Source : INDIA TV

मेथी और मटर का सीजन अब कुछ दिनों बाद जाने वाला है। अगर आपने अभी तक मेथी मटर की भुजिया बनाकर नहीं खाई है तो एक बार इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें। मेथी मटर की सब्जी खाने में जितनी टेस्टी लगती है उतनी ही पौष्टिक भी है। मेथी मटर की भुजिया सर्दियों में पराठे और रोटी के साथ खाने में बहुत टेस्टी लगती है। मेथी में मटर मिलाकर सब्जी बनाने से मेथी की कड़वाहट दूर हो जाती है। मटर का हल्का मीठा स्वाद सब्जी को और भी टेस्टी बना देता है। मेथी पाचन को बेहतर बनाती है और मटर शरीर को ऊर्जा देती है। फटाफट नोट कर लें मेथी मटर की भुजिया की रेसिपी।

मेथी मटर भुजिया रेसिपी

पहला स्टेप- इस सब्जी को बनाने के लिए करीब 2 कप ताजा मेथी बारीक कटी, 1 कप हरी मटर, 1 प्याज बारीक कटा, 1–2 हरी मिर्च, 4–5 कली लहसुन बारीक कटा, 2 टेबलस्पून सरसों का तेल, हींग, जारी, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार लेना है।

दूसरा स्टेप- अब सबसे पहले मेथी को अच्छी तरह धो लें और नमक वाले पानी में भिगो दें। अब पानी को निचोड़कर मेथी को अलग रख दें। इससे कड़वाहट कम हो जाती है।

तीसरा स्टेप- कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें। अब जीरा, हींग डालें। इसमें लहसुन, हरी मिर्च और प्याज डालकर हल्का भून लें। अब मटर डालकर 2–3 मिनट के लिए भून लें। इसके बाद मेथी डालें और सारे मसाले जैसे हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालकर सब्जी को मिक्स कर लें।

चौथा स्टेप- सब्जी को ढककर 5–7 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं और बीच चलाते रहें। जब मेथी और मटर मुलायम हो जाएं तो गैस बंद कर दें। तैयार है मेथी मटर की भुजिया, आप इसे रोटी या पराठे के साथ इंजॉय करें।

मेथी और मटर की ये सब्जी बच्चों को भी खूब पसंद आएगी। मेथी में मटर मिलाने से मेथी का कड़वापन कम हो जाता है। इससे मेथी का स्वाद भी बढ़ जाता है। सफर में ले जाने के लिए मेथी मटर की भुजिया अच्छी सब्जी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल