1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. आज फिर ₹15,000 महंगी हुई चांदी, सोने के भाव में भी ₹5000 की तेजी- चेक करें आज के ताजा भाव

आज फिर ₹15,000 महंगी हुई चांदी, सोने के भाव में भी ₹5000 की तेजी- चेक करें आज के ताजा भाव

 Edited By: Sunil Chaurasia
 Published : Jan 28, 2026 07:42 pm IST,  Updated : Jan 28, 2026 07:42 pm IST

आज 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 5000 रुपये (3.00 प्रतिशत) बढ़कर 1,71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया।

Silver Gold Rates, gold price silver price, today gold rate, today gold price, tanishq, gold price t- India TV Hindi
आज फिर 15,000 रुपये महंगी हुई चांदी Image Source : PIXABAY

सोने-चांदी की कीमतों में ताबड़तोड़ तेजी का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को एक बार फिर सोने और चांदी के भाव में जोरदार तेजी देखने को मिली। कमजोर अमेरिकी डॉलर और वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच सोना और चांदी आज एक बार फिर नए शिखर पर पहुंच गए। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में आज लगातार तीसरे दिन तेजी दर्ज की गई। बुधवार को चांदी का भाव 15,000 रुपये (4.05 प्रतिशत) की बंपर तेजी के साथ 3,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। मंगलवार को चांदी की कीमतें 40,500 रुपये की रिकॉर्ड तेजी के साथ 3,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

सोने की कीमतों में आज 5000 रुपये की तेजी

चांदी के साथ ही आज 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 5000 रुपये (3.00 प्रतिशत) बढ़कर 1,71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया। मंगलवार को सोने की कीमत 7300 रुपये की तेजी के साथ 1,66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा, "सोना और चांदी लगातार मजबूत तेजी दिखा रहे हैं और कीमतों को ऊपर जाने के लिए हर दिन नई वजहें मिल रही हैं।" सौमिल गांधी ने बताया कि मुख्य रूप से वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव और व्यापार संबंधित अनिश्चितताओं के कारण सुरिक्षित निवेश के रूप में इन कीमती धातुओं की निवेश मांग बढ़ रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने-चांदी के भाव में तेजी जारी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर इंडेक्स कमजोर रहा, जिससे सोने और चांदी की कीमतों को और भी सपोर्ट मिला। फॉरेक्स डॉट कॉम के मुताबिक, सोना 74.57 डॉलर (1.44 प्रतिशत) बढ़कर 5256.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वैश्विक बाजार में ये कारोबारी सत्र में 5311.38 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया था। बुधवार को हाजिर बाजार में सोने की कीमतों में लगातार 8वें दिन तेजी रही। अमेरिकी डॉलर पिछले 4 साल के सबसे निचले स्तर पर आ गया है। इसके अलावा, विदेशी बाजारों में चांदी की कीमतें 0.12 प्रतिशत बढ़कर 112.22 डॉलर प्रति औंस हो गईं। सोमवार को ये 14.42 डॉलर (14 प्रतिशत) बढ़कर 117.73 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा