इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक किसके नाम? जो रूट अब इस नंबर पर पहुंचे
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक किसके नाम? जो रूट अब इस नंबर पर पहुंचे
Joe Root: जो रूट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक और शतक लगा दिया है। उनका ये शतक श्रीलंका के खिलाफ वनडे में कोलंबो में आया है। इस बीच आपको जानना चाहिए कि इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन हैं और जो रूट इस वक्त इस लिस्ट में किस नंबर पर मौजूद हैं।
Published : Jan 27, 2026 06:44 pm IST, Updated : Jan 27, 2026 06:44 pm IST
1/7Image Source : ap
जो रूट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक और शतक लगा दिया है। उनका ये शतक श्रीलंका के खिलाफ वनडे में कोलंबो में आया है। इस बीच आपको जानना चाहिए कि इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन हैं और जो रूट इस वक्त इस लिस्ट में किस नंबर पर मौजूद हैं।
2/7Image Source : getty
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं। उन्होंने 664 मुकाबले खेलकर 100 शतक लगाए हैं। सचिन ने इस दौरान 164 बार अर्धशतक भी लगाया है। मजे की बात ये है कि सचिन कुल मिलाकर 34 बार शून्य पर भी आउट हुए हैं। उनके इन 100 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ पाना फिलहाल तो असंभव सा दिखता है। बाद कोई बल्लेबाज आकर कुछ कर जाए तो बात अलग है।
3/7Image Source : getty
विराट कोहली इस लिस्ट में दूसरे नंर पर आते हैं। कोहली ने अब तक 559 इंटरनेशनल मैच खेलकर 85 शतक लगा दिए हैं। वे भी सचिन से करीब 15 शतक दूर हैं। कोहली आने वाले कम से कम तीन साल और खेलें तभी वे सचिन की बराबरी कर सकते हैं। कोहली अब केवल वनडे ही खेलते हैं, इसलिए भी उनके लिए सचिन के कीर्तिमान को तोड़ पाना काफी ज्यादा मुश्किल है। कोहली ने अब तक 146 अर्धशतक लगाए हैं। वे 40 बार शून्य पर यानी बिना खाता खोले आउट हुए हैं।
4/7Image Source : getty
रिकी पोंटिंग की बात की जाए तो वे इस लिस्ट में नंबर तीन पर आते हैं। पोंटिंग ने अपने करियर में 560 इंटरनेशनल मैच शेलकर 71 शतक लगाने का काम किया है। पोंटिंग ने साल 2012 में ही इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। पोंटिंग ने 146 अर्धशतक लगाए हैं। वे 39 बार बिना खाता खोले शून्य पर आउट हुए हैं।
5/7Image Source : getty
श्रीलंका के कप्तान रहे कुमार संगकारा ने अपने इंटरनेशनल करियर में 594 मुकाबले खेलकर 63 शतक लगाए हैं। उन्होंने साल 2015 में रिटायरमेंट ले लिया था। कुमा संगकारा ने 153 बार अर्धशतक लगाया और वे 28 दफा शून्य पर भी आउट हुए हैं।
6/7Image Source : getty
जैक कैलिस की गिनती साउथ अफ्रीका ही नहीं, दुनिया के महानतम क्रिकेटरों में होती है। उन्होंने अपने करियर में 519 इंटरनेशनल मैच खेलकर 62 शतक लगाए हैं। कैलिस ने साल 2014 में रिटायरमेंट लिया था। वे बल्ले के साथ साथ गेंदबाजी में भी कमाल करते रहे हैं। उन्होंने 149 अर्धशतक लगाए हैं। वे 33 बार शून्य पर आउट हुए हैं।
7/7Image Source : ap
इसके बाद नंबर आता है जो रूट का। जो रूट अब तक 384 इंटरनेशनल मैच खेलकर 61 शतक लगा चुके हैं। जो रूट ने 116 अर्धशतक लगाए हैं। वे 26 दफा शून्य पर आउट हुए हैं। जो रूट अभी टेस्ट और वनडे दोनों खेल रहे हैं और जबरदस्त फार्म में भी हैं। इसलिए वे जल्द ही कैलिस और संगकारा को पीछे कर सकते हैं। हालांकि पोंटिंग को पीछे करने में उन्हें अभी वक्त लगेगा। लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि जब रूट रिटायर होंगे, तब तक कितने शतक लगा लेते हैं।