ODIs में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-3 में सभी भारतीय
ODIs में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप-3 में सभी भारतीय
ODI क्रिकेट में सालों से अपनी शानदार बल्लेबाजी और मैच जिताने की काबिलियत के चलते कोहली ने अब एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिस पर पहले सचिन तेंदुलकर का कब्जा था। कोहली अब ODI रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
Published : Nov 04, 2026 10:02 pm IST, Updated : Nov 04, 2026 10:02 pm IST
1/6Image Source : AFP
विराट कोहली ने ODI में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में टॉप पर पहुंच गए हैं। आइए जानते हैं ODI में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में...
2/6Image Source : AFP
साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस ODI क्रिकेट के इतिहास में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं। जैक कैलिस के नाम लक्ष्य का पीछा करते हुए 44.95 के औसत से 5575 रन दर्ज हैं।
3/6Image Source : AFP
श्रीलंका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सनथ जयसूर्या इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने ODI क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए 5742 रन बनाए। इस दौरान जयसूर्या का औसत 29.44 का रहा है।
4/6Image Source : AFP
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। रोहित शर्मा ODI क्रिकेट में रन चेज में 6801 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 50.75 का है।
5/6Image Source : AFP
कई सालों तक ODI क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, लेकिन अब विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI में 74 रनों की पारी खेलते हुए पहले पायदान पर कब्जा कर लिया है। सचिन ने ODI में रन चेज करते हुए 42.23 के औसत से 8720 रन बनाए थे।
6/6Image Source : AFP
विराट कोहली अब ODI क्रिकेट के इतिहास में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके नाम अब 8741 रन दर्ज हो गए हैं। इस दौरान उनका औसत 66.54 है।