ठंड के इस सीजन में लोग मटर से बनी रेसिपी का जमकर लुत्फ़ उठाते हैं। इससे बनी सब्जी हो या पुलाव, लगभग हर किसी को खूब पसंद आता है। इसलिए, इस मौसम में लोग मटर का खूब इस्तेमाल करते हैं। लेकिन मटर की कोई भी रेसिपी बनाने से पहले उसे छीलना पड़ता है जो लोगों को बेहद मुश्किल काम लगता है। इसे छीलने में इतना समय चला जाता है कि कई बार लोग झुंझला जाते हैं। ऐसे में अगर आपको भी मटर छीलने में परेशानी होती है तो इससे बचने के लिए आप इन आसान ट्रिक्स को अपनाएं और मिनटों में मटर के सारे दाने निकाल लें।
मटर को पानी में उबालें: अगर आप मटर के दाने छीलने में घंटों नहीं लगाना चाहते हैं तो यह एक बेहतरीन तरीक़ा आज़मा सकते हैं। मटर के दानों को जल्दी निकालने के लिए उन्हें 2-3 मिनट के लिए गर्म पानी में उबाल लें। इसके बाद मटर को बर्फ़ वाले ठंडे पानी में डालें। इससे उनका छिलका नरम हो जाएगा, और उसके दाने आसानी से निकाल जाएंगे।
फ्रीजर में रखें मटर: मटर छीलने के लिए आप फ़्रीज़र की मदद भी ले सकते हैं। मटर को एक घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें। तय समय के बाद जब आप मटर के छिलके को दबाएंगे, तो उसके दाने आसानी से बाहर आ जाएंगे। इन ट्रिक्स से आप मटर छीलने की परेशानी से बच सकते हैं। अब मटर के स्वादिष्ट व्यंजन बनाने में कोई रुकावट नहीं होगी। अगली बार ये टिप्स जरूर आजमाएं और झटपट मटर का आनंद लें।
मटर को 10-12 महीने तक ताजा स्टोर करने के लिए उसे छीलकर, खौलते पानी में 2 मिनट तक 1 चम्मच चीनी और नमक के साथ ब्लांच (blanch) करें। इसके बाद, तुरंत बर्फ के ठंडे पानी में डालें, फिर सुखाकर, ज़िप लॉक बैग या एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रीज़र में रखें। खराब दानों को अलग करना और नमी पूरी तरह सुखाना ज़रूरी है।
संपादक की पसंद