1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Manikya Benefits: माणिक्य पहनने वाले पाते हैं सूर्य सी चमक, पर इन लोगों को धारण नहीं करना चाहिए रूबी, जानें क्या है नियम

Manikya Benefits: माणिक्य पहनने वाले पाते हैं सूर्य सी चमक, पर इन लोगों को धारण नहीं करना चाहिए रूबी, जानें क्या है नियम

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Jan 28, 2026 11:30 pm IST,  Updated : Jan 28, 2026 11:30 pm IST

Manikya Benefits: माणिक्य रत्न सूर्य ग्रह को मजबूत करता है और आत्मविश्वास, करियर व सेहत से जुड़ी समस्याओं में लाभ देता है। हालांकि, इसे पहनने से पहले सही नियम और सावधानियां जानना बेहद जरूरी है। यहां जानिए माणिक्या धारण करने के सही नियम और तरीका क्या है।

Manikya Benefits माणिक रत्न के फायदे - India TV Hindi
माणिक रत्न किस राशि के लोगों को पहनना चाहिए Image Source : PIXABAY

Manikya Benefits: रत्नों की दुनिया में माणिक्य यानी रूबी को “रत्नों का राजा” कहा जाता है। इसका गहरा लाल रंग न सिर्फ आकर्षक होता है, बल्कि ज्योतिष शास्त्र में इसे बेहद शक्तिशाली रत्न माना गया है। माणिक्य का सीधा संबंध ग्रहों के राजा सूर्य से होता है, जो आत्मबल, नेतृत्व और सम्मान का कारक है। माना जाता है कि सही तरीके से माणिक्य धारण करने से व्यक्ति के जीवन में तेज, आत्मविश्वास और सफलता बढ़ती है।

माणिक्य पहनने से सूर्य की ऊर्जा होती है सक्रिय

ज्योतिष शास्त्र और रत्न विज्ञान संहिता के अनुसार, सूर्य आत्मविश्वास, पिता से संबंध, मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है। जब कुंडली में सूर्य कमजोर होता है, तो व्यक्ति को बार-बार असफलता, मानसिक तनाव और शारीरिक कमजोरी का सामना करना पड़ता है। बृहत्संहिता के अनुसार, माणिक्य धारण करने से सूर्य की ऊर्जा सक्रिय होती है और व्यक्ति में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं।

माणिक्य पहनने के कुछ प्रमुख फायदे

  1. माणिक्य पहनने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। जो लोग निर्णय लेने में हिचकिचाते हैं या सार्वजनिक रूप से बोलने में डर महसूस करते हैं, उन्हें इससे साहस मिलता है।
  2. शास्त्रीय ग्रंथ फलदीपिका के अनुसार, प्रशासनिक सेवाओं, राजनीति या उच्च पदों पर जाने की इच्छा रखने वालों के लिए माणिक्य करियर में उन्नति का मार्ग खोल सकता है।
  3. आयुर्वेदिक मान्यताओं के मुताबिक, माणिक्य हृदय से जुड़ी समस्याओं, आंखों की रोशनी और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करने में सहायक माना जाता है।

किन लोगों को नहीं पहनना चाहिए माणिक्य

रत्न परीक्षा ग्रंथ के अनुसार, माणिक्य जितना प्रभावशाली है, उतना ही संवेदनशील भी है। यदि कुंडली में सूर्य प्रतिकूल स्थिति में हो, तो इसे पहनने से सिरदर्द, आंखों में जलन या अहंकार बढ़ सकता है। माणिक्य को हीरा, नीलम या गोमेद के साथ पहनने की सलाह नहीं दी जाती, क्योंकि ये ग्रह आपस में शत्रु माने जाते हैं।

माणिक्य धारण करने की सही विधि

माणिक्य को सोने या तांबे की अंगूठी में पहनना सबसे उत्तम माना जाता है। इसे रविवार सुबह सूर्योदय के समय गंगाजल और कच्चे दूध से शुद्ध करके दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में धारण करना चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:  बहुत ज्यादा गुस्सा आता है तो करें शिवलिंग से जुड़ा ये उपाय; मन की गर्मी, बेचैनी और चिड़चिड़ापन सब होगा दूर! 

मंगल का शनि के घर में प्रवेश लाएगा भारी तबाही, फरवरी इन 3 राशियों के लिए कष्टकारी, नौकरी-परीक्षा में दिक्कतें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।