1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Mangal Gochar 2026: मंगल का शनि के घर में प्रवेश लाएगा भारी तबाही, फरवरी इन 3 राशियों के लिए कष्टकारी, नौकरी-परीक्षा में दिक्कतें

Mangal Gochar 2026: मंगल का शनि के घर में प्रवेश लाएगा भारी तबाही, फरवरी इन 3 राशियों के लिए कष्टकारी, नौकरी-परीक्षा में दिक्कतें

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Jan 28, 2026 08:02 pm IST,  Updated : Jan 28, 2026 08:05 pm IST

Mangal Gochar 2026: मंगल ग्रह फरवरी 2026 में कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जो तीन राशियों की परेशानियों को बढ़ा सकता है। इन जातकों के जीवन में नकारात्मक प्रभाव, करियर बाधाएं, निवेश तनाव जैसी समस्याएं भी आ सकती हैं। जानिए कौन सी राशियां प्रभावित होंगी।

Mangal Gochar 2026 Impact- India TV Hindi
फरवरी 2026 में होगा मंगल का गोचर कुंभ राशि में Image Source : CANVA

Mangal Gochar 2026: मंगल ग्रह साल 2026 के सेनापति हैं, जो वर्तमान में मकर राशि में विराजमान हैं। कुछ ही दिनों में मंगल का गोचर कुंभ राशि में होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह ग्रहों के प्रमुख गोचरों में से एक माना जाता है। मंगल ऊर्जा, साहस, पराक्रम और युद्ध के कारक हैं, जिसके शुभ प्रभाव से व्यक्ति साहसी और निडर बनाता है। जबकि, शनि दंडाधिकारी माने जाता हैं, जो कर्मों के आधार पर फल देते हैं। अब मंगल और शनि में मित्रता नहीं है। ऐसे में मंगल ग्रह का शनि के घर यानी की कुंभ राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों की समस्याएं बढ़ सकती हैं।

कब होगा मंगल का कुंभ राशि में गोचर 

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मंगल ग्रह 23 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजकर 33 मिनट पर शनि के घर में प्रवेश करेंगे। इससे सभी राशियों के जातकों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा, लेकिन कुछ की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। जानिए मंगल का कुंभ में गोचर से किन राशियों को सतर्क रहना होगा।

वृषभ राशि 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल गोचर 2026 वृषभ राशि वालों के लिए दिक्कतों से भरा रहने वाला है। वृषभ राशि वालों के दसवें भाव में मंगल गोचर होने जा रहा है, जिससे खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, जिससे तनाव की स्थिति बनी रहेगी। ऐसे में धन से संबंधित मामलों में सतर्कता बरतें। इस दौरान इस बात का ध्यान रखें के आप दूसरों से मांग कर वाहन न चलाएं। कामकाज को लेकर आप थोड़े नाखुश रहेंगे, ऐसे में निराशा और असंतोष की भावना आपके मन में घर बना सकती है। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों के चौथे भाव में मंगल गोचर होने जा रहा है। इसका अशुभ प्रभाव आपके जीवन पर पडे़गा। इसके कारण रिश्तों में तनाव बढ़ेगा। आप पुरानी बातों को लेकर भी परेशान हो सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर चिढ़न होगी या स्ट्रेस में रहेंगे। इस दौरान बेहद सतर्क रहें और अपने विरोधियों से कोई जरूरी जानकारी शेयर न करें। इस राशि के छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को परीक्षा से जुड़ी समस्याएं तनाव देगी। मित्रों से भी अशुभ समाचार मिल सकते हैं।

कुंभ राशि

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मंगल ग्रह का यह गोचर कुंभ राशि वालों के पहले/लग्न भाव में होने जा रहे हैं। शनि का घर है कुंभ राशि, ऐसे में मंगल-शनि के शत्रु भाव के कारण यह गोचर आपके लिए बहेद कष्टकारी रहने वाला है। इस दौरान कुंभ राशि वालों को तरक्की की राह में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और कई तरह की दिक्कतें आएंगी। इस समय बड़े या महत्वपूर्ण फैसले बिना सोचे-समझें न लें। लव लाइफ में दिखावा और उतावलापन रिश्ते को खराब कर सकता है। इस राशि के छात्र-छात्राओं को अच्छे नतीजों के लिए और ज्यादा मेहनत करनी होगी। कुछ समय माता-पिता की सेवा के लिए निकालना होगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: Shani Asta in Meen Rashi: 30 साल बाद मीन राशि में अस्त होंगे शनि, होली के बाद बदलेगा इन 3 राशियों का भाग्य 

जया एकादशी के दिन जरूर करें इस कथा का पाठ, वरना व्रत का नहीं मिलेगा पूरा फल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।