1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Chandra Grahan 2026: इस बड़े त्यौहार के दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें भारत में नजर आएगा या नहीं

Chandra Grahan 2026: इस बड़े त्यौहार के दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें भारत में नजर आएगा या नहीं

Chandra Grahan 2026: इस साल का दूसरा चंद्र अगस्त में इस बड़े त्यौहार के दिन लगने जा रहा है। ऐसे में त्यौहार पर ग्रहण का असर होगा या नहीं ये सभी बातें हम यहां जानेंगे। तो आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण की तारीख, समय और सूतक काल के बारे में।

चंद्र ग्रहण 2026 डेट और टाइमिंग- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV चंद्र ग्रहण 2026 डेट और टाइमिंग

Chandra Grahan 2026: हिंदू धर्म में ग्रहण को अशुभ माना गया है। सूर्य हो या चंद्र दोनों ही ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। इसके अलावा ग्रहण के समय पूजा-पाठ करना भी वर्जित होता है। साल 2026 का दूसरा बड़ा चंद्र ग्रहण अगस्त में लगने जा रहा है। तो आइए जानते हैं कि चंद्र ग्रहण की तारीख और समय के बारे में। इसके साथ ही जानेंगे कि भारत में चंद्र ग्रहण नजर दिखाई देगा की नहीं।

साल 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा? 

इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण रक्षाबंधन के दिन यानी 28 अगस्त 2026 को लगने जा रहा है। आपको बता दें कि रक्षाबंधन हिंदू धर्म के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। यह पर्व भाई-बहनों के प्यार और अटूट बंधन का प्रतीक है। ऐसे में चंद्र ग्रहण का राखी के त्यौहार पर क्या असर पड़ेगा इसके बारे में भी जानेंगे। 

चंद्र ग्रहण 2026 का कितने बजे से शुरू होगा

भारतीय समयानुसार, साल 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को सुबह 6 बजकर 53 मिनट से शुरू होगा और समाप्त दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर होगा। यह एक गहरा आंशिक ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा का बड़ा हिस्सा पृथ्वी की छाया में ढक जाएगा। 

कहां-कहां नजर आएगा साल 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण

यह चंद्र ग्रहण  अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और प्रशांत व अटलांटिक महासागर के आसपास के क्षेत्रों में नजर आएगा।

क्या चंद्र ग्रहण का असर रक्षाबंधन पर पड़ेगा

ज्योतिषों के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। जब सूतक काल नहीं होगा तो इसका असर रक्षाबंधन के त्यौहार पर नहीं पड़ेगा। लोग राखी का त्यौहार बिना किसी बाधा के खुशी-खुशी मना पाएंगे। इस दिन शुभ मुहूर्त में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकती हैं बस इस दौरान भद्रा काल का विशेष रूप से ध्यान रखें। भद्रा काल में राखी बांधना अशुभ माना गया है। हिंदू धर्म में भद्रा का शुभ समय नहीं माना जाता है।

रक्षाबंधन 2026 शुभ मुहूर्त

  • पूर्णिमा तिथि प्राररंभ- अगस्त 27, 2026 को 09:08 ए एम बजे
  • पूर्णिमा तिथि समाप्त - अगस्त 28, 2026 को 09:48 ए एम ब
  • रक्षाबंधन अनुष्ठान का समय - 06:23 ए एम से 09:48 ए एम
  • रक्षाबंधन के दिन भद्रा का समाप्त होने का समय- सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएग

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Surya Grahan 2026: इस बड़ी अमावस्या पर लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, रहें सतर्क!

Kalsarp Yog 2026: 23 जून तक कालसर्प योग का कहर, इन 3 राशियों के करियर पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा!