Surya Grahan 2026: इस साल दो सूर्य ग्रहण हैं। जिसमें से पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लग चुका है और अब दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगने जा रहा है। यह ग्रहण श्रावण अमावस्या पर लगेगा। जिसे हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। ग्रहण के समय एक खास संयोग भी बन रहा है। दरअसल इस दौरान चंद्रमा और सूर्य दोनों कर्क राशि में रहेंगे। ऐसे में कर्क राशि वालों पर इस ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। चलिए आपको बताते हैं 12 अगस्त का सूर्य ग्रहण किन 3 राशि वालों की लाइफ डिस्टर्ब कर सकता है।
सूर्य ग्रहण से 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें
1. सिंह राशि (Leo)
- सिंह राशि वालों पर इस ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
- ये ग्रहण आपके आर्थिक जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।
- आपको अचानक से धन हानि हो सकती है। ऐसे में आपको पैसों का लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी।
- कार्यक्षेत्र में आपका अपने साथियों से किसी न किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।
- आपको अपनी वाणी पर संयम बरतना होगा।
- सेहत को लेकर भी सतर्क रहना होगा।
2. कर्क राशि (Cancer)
- ये ग्रहण कर्क राशि वालों की आर्थिक और मानसिक स्थिति खराब कर सकता है।
- आपको किसी काम में बड़ा नुकसान हो सकता है। ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत होगी।
- खर्चों में बढ़ोतरी में हो सकती है।
- परिवार के किसी सदस्य से लड़ाई-झगड़ा हो सकता है।
- किसी को भी पैसा उधार लेने-देने से बचें।
- सेहत को लेकर भी विशेष सावधानी बरतनी होगी।
3. वृश्चिक राशि (Scorpio)
- वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों पर इस ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
- ऑफिस में बॉस के साथ अनबन हो सकती है। आपको किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहना होगा।
- ग्रहण के अगले 15 दिन तक कोई भी बड़ा काम शुरू करने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है।
- आपको गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहना होगा।
- किसी भी काम में जल्दबाजी न करें।
ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय
- ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए ग्रहण काल में मन ही मन ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करना चाहिए।
- ग्रहण की समाप्ति के बाद स्नान करके दान जरूर करना चाहिए। कहते हैं इससे ग्रहण का बुरा प्रभाव काफी हद तक कम हो जाता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: