A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Falgun Purnima 2026: फाल्गुन पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को लगाएं 5 चीजों का भोग, घर में बरसेगी समृद्धि और सौभाग्य

Falgun Purnima 2026: फाल्गुन पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को लगाएं 5 चीजों का भोग, घर में बरसेगी समृद्धि और सौभाग्य

हिंदू धर्म में फाल्गुन पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन देवी लक्ष्मी की उपासना करना अत्यंत ही फलदायी माना जाता है। इसके साथ ही पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को इन चीजों का भोग लगाना भी अत्यंत लाभकारी होता है।

फाल्गुन पूर्णिमा पर...- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV फाल्गुन पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को लगाएं 5 चीजों का भोग।

Falgun Purnima 2026: इस साल फाल्गुन पूर्णिमा 3 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन होलिका दहन भी किया जाएगा। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा स्नान और स्नान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही धन-धान्य में भी बरकत होती है।

फाल्गुन पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा का विधान है। अगर किसी जातक की कुंडली में चंद्र दोष या चंद्रमा कमजोर है तो वे पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की आराधना जरूर करें। इसके अलावा सफेद चीजें (चावल, चीनी, सफेद मिठाई और दूध) का दान करें।

ऐसा करने से चंद्र दोष दूर होता है और चंद्रमा कभी मजबूत होता है। इसके अलावा पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को इन चीजों का भोग लगाने से घर में सुख समृद्धि आती है।

फाल्गुन पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को लगाएं इन 5 चीजों का भोग

1. सफेद मिठाई

मां लक्ष्मी को सफेद रंग अति प्रिय है। तो पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी को सफेद रंग की मिठाई अर्पित करें।  सफेद रंग शुद्धता और सात्विकता का प्रतीक माना जाता है। कहते हैं कि फाल्गुन पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाने से व्यक्ति की समस्त परेशानियां दूर हो जाती हैं और घर में सुख-समृद्धि, शांति का वास होता है। 

2. मखाना 

माता लक्ष्मी क मखाना अत्यंत पसंद है। तो फाल्गुन पूर्णिमा के दिन धन लक्ष्मी को मखाना जरूर चढ़ाएं। आप चाहे तो मखाने की खीर का भोग भी देवी मां को अर्पित कर सकते हैं। मखाना की खीर का भोग लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों की हर कामना को पूर्ण करती हैं।

3. नारियल

मां लक्ष्मी की पूजा में नारियल जरूर रखें। देवी लक्ष्मी को नारियल चढ़ाने से घर में समृद्धि और संपन्नता आती है। नारियल की श्रीफल भी कहा जाता है। श्रीफल को मां लक्ष्मी को अर्पित करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। साथ ही धन से जुड़ी सभी दिक्कतें भी दूर हो जाती हैं।

4. चावल की खीर

फाल्गुन पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को चावल से बनी खीर का भोग लगाएं। इस खीर में आप मखाना, किशमिश, काजू आदि ड्राई फ्रूट्स मिला सकते हैं। मान्यता है कि माता लक्ष्मी को खीर अति प्रिय है। खीर का भोग लगाने से मां लक्ष्मी की खास कृपा प्राप्त होती है। घर का भंडार सदैव धन-धान्य से भरा रहता है।

5. पान

मां लक्ष्मी को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन पान अवश्य चढ़ाएं। पान अर्पित करने से घर में समृद्धि और खुशहाली आती है। साथ ही घर में धन का आगमन होता है और आर्थिक स्थिति में मजबूती आती है। ऐसे में पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी का पान अर्पित जरूर करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2026: शनि की राशि में मंगल करेंगे गोचर, ये 3 राशियों पर मंडराएगा संकट, झेलनी पड़ेगी कई दिक्कतें