A
Hindi News धर्म Guru Margi 2026: 2 दिन बाद मिथुन राशि में गुरु होने वाले हैं मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान, बढ़ेंगी मुश्किलें

Guru Margi 2026: 2 दिन बाद मिथुन राशि में गुरु होने वाले हैं मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान, बढ़ेंगी मुश्किलें

Guru Margi 2026 In Mithun Rashi: गुरु मिथुन राशि में मार्गी होने वाले हैं। गुरु मार्गी की वजह से इन 4 राशियों को कई तरह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। तो यहां जानिए कि वो 4 राशियां कौनसी हैं।

गुरु मार्गी 2026- India TV Hindi Image Source : INDIA TV गुरु मार्गी 2026

Guru Margi 2026 and Horoscope: 11 मार्च को सुबह 8 बजकर 56 मिनट पर गुरु मिथुन राशि में मार्गी होंगे। गुरु 13 दिसंबर तक मार्गी रहेंगे, जिसके बाद वे फिर से व्रकी होंगे। ज्योतिष शास्त्र में गुरु को विवाह, संतान, भाग्य, गुरु और शिक्षा का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिषों के अनुसार, गुरु की जब स्थिति बदलती है तब इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से पड़ता है। मिथुन राशि में गुरु का मार्गी होना इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत नहीं है। इन राशियों को 13 दिसंबर तक सर्तक रहना होगा। कोई भी काम इन्हें बहुत ही सोच-समझकर करना होगा। तो आइए जानते हैं कि वो 4 राशियां कौनसी हैं जिनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।

मिथुन राशि

गुरु मार्गी की वजह से मिथुन राशि वालों के काम में बाधा आ सकती है। 13 दिसंबर तक किसी भी तरह के निवेश करने से बचें। साथ ही जमीन-जायदाद से जुड़े मामले में भी सर्तक रहे। पैसों के मामले में कोई भी फैसला पूरी तरह सोच-समझकर ही लें। मिथुन राशि वालों के योजनाओं में भी देरी हो सकती है। किसी पर भी आंख बंद कर के भरोसा न करें।

कर्क राशि

गुरु मार्गी के दौरान कर्क राशि वाले किसी भी तरह के पैसे के लेन-देन से बचें। नौकरी करने वाले लोग सावधानी बरतें वरना आपके करियर में कई तरह की बाधा आ सकती है। पूरे फोकस के साथ अपना काम करें वरना आपकी लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। कर्क राशि वाले किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। सोच-समझकर ही कोई भी फैसला लें।

वृश्चिक राशि

गुरु वृश्चिक राशि के आठवें भाव में मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातक विशेष रूप से सावधानी बरतें। ज्योतिष शास्त्र में आठवां घर उतार-चढ़ाव, रहस्य, अचानक होने वाली घटनाएं और अप्रत्याशित परिस्थितियों का संकेत देता है। 13 दिसंबर तक वृश्चिक राशि वाले धन के मामले में किसी भी तरह का रिस्क न लें वरना आपको भारी आर्थिक हानि हो सकती है। गुरु मार्गी की वजह से परिवार में भी अशांति का माहौल रह सकता है।

मकर राशि

गुरु मार्गी की वजह से मकर राशि वालों को कई तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है। गुरु मार्गी के दौरान इस राशि के जातक वाहन चलाते समय जल्दबाजी न करें और सावधानी बरतें। गुस्से में कोई भी फैसला न लें। नौकरीपेशा और व्यापारी लोग किसी भी तरह की लापरवाही न करें। किसी भी बेवजह के विवादों से दूर रहें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Basoda 2026: बसोड़ा के दिन शीतला माता को लगाया जाता है बासी खाना का भोग, जानें इसके पीछे क्या है मान्यता

Shani Ast: 13 मार्च से 35 दिनों के लिए शनि हो जाएंगे अस्त, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क, धन और मान-सम्मान में आ सकती है कमी