1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Shani Ast: 13 मार्च से 35 दिनों के लिए शनि हो जाएंगे अस्त, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क, धन और मान-सम्मान में आ सकती है कमी

Shani Ast: 13 मार्च से 35 दिनों के लिए शनि हो जाएंगे अस्त, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क, धन और मान-सम्मान में आ सकती है कमी

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Mar 08, 2026 09:48 am IST,  Updated : Mar 08, 2026 09:48 am IST

Shani Ast: शनि ग्रह 13 मार्च को मीन राशि में अस्त हो जाएंगे। शनि का अस्त होना कुछ राशियों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। इन राशियों को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Saturn Combust- India TV Hindi
शनि अस्त Image Source : FREEPIK

Shani Ast: न्याय के देवता शनि 13 मार्च 2026 को मीन राशि में अस्त हो जाएंगे। 17 अप्रैल 2026 तक शनि अस्त अवस्था में ही रहेंगे यानि शनि कुल 35 दिनों तक अस्त रहने वाले हैं। शनि का अस्त होना शनि की दो राशियों के साथ ही तुला राशि के लिए भी प्रतिकूल रह सकता है। इन राशियों को जीवन के कई क्षेत्रों में संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कुछ उपाय करने से शनि को सुधारा जा सकता है।

तुला राशि 

शनि तुला राशि में उच्च अवस्था में होते हैं। इसलिए तुला राशि के जातकों के जीवन पर शनि का शुभ प्रभाव देखने को मिलता है। ऐसे में जब शनि अस्त होते हैं तो प्रतिकूल प्रभावों का सामना भी इस राशि वालों को करना पड़ सकता है। 13 मार्च के दिन शनि के अस्त होते ही आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। न चाहते हुए भी संचित धन खर्च हो सकता है। लेन-देन के दौरान भी आपको सतर्क रहना होगा। सामाजिक स्तर पर बातचीत के दौरान शब्दों का इस्तेमाल आपको सोच-समझकर करने की आवश्यकता होगी। उपाय के तौर पर आपको शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करना चाहिए। 

मकर राशि 

शनि आपकी राशि के स्वामी हैं इसलिए इनका अस्त होना आपके लिए भी अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपके आत्मविश्वास में कमी देखने को मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी में कोई मामला लंबित है तो उसके कारण आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। इस राशि के जातकों को उधार लेने और देने से बचना होगा अन्यथा आर्थिक हानि हो सकती है। सामाजिक स्तर पर महिलाओं से अच्छी तरह से व्यवहार करें नहीं तो मान हानि हो सकते हैं। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को प्रयास बढ़ाने होंगे। उपाय के तौर पर आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। 

कुंभ राशि 

राशिचक्र की 11वीं राशि कुंभ के स्वामी ग्रह भी शनि ही हैं। इस राशि के जातकों को करियर और कारोबार में शनि के अस्त होने के बाद सतर्क रहना होगा। कोई भी बड़ा फैसला बिना सोच-विचार के न लें। आपका व्यवहार थोड़ा रूखा हो सकता है जिसके चलते समाज में आपकी छवि खराब हो सकती है। धन से जुड़े मामलों में कोताही बरतना आपको भारी पड़ सकता है, आर्थिक तंगी का आप शिकार हो सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी दिक्कतों का सामना इस राशि के जातक कर सकते हैं। उपाय पर इस राशि के जातकों को काले कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Chandra Gochar: 9 मार्च को अपनी नीच राशि में गोचर करेंगे चंद्रमा, करियर और आर्थिक पक्ष में उतार-चढ़ाव का सामना कर सकती हैं 3 राशियां

Shani-Surya Yuti: शनि-सूर्य की 15 मार्च को होगी युति, 3 राशियों के पारिवारिक और सामाजिक जीवन में मच सकती है हलचल, रहें सतर्क

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।