5 मार्च को हस्त नक्षत्र और गुरुवार का शुभ संयोग, इन उपायों को करने से सुधर जाएगा जीवन, देखें आजमाकर
Written By : Naveen Khantwal
Published : Mar 04, 2026 07:44 pm IST,
Updated : Mar 04, 2026 07:44 pm IST
गुरुवार 5 मार्च के दिन शुभ ग्रह चंद्रमा के स्वामित्व वाला हस्त नक्षत्र रहेगा। इस नक्षत्र में कुछ उपाय करने से आपको जीवन में शुभ फल मिल सकते हैं, इसी के बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे।

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और गुरुवार का दिन है। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 18 मिनट के बाद हस्त नक्षत्र रहेगा और पूरे दिन भर चलेगा। हस्त नक्षत्र शुभ ग्रह चंद्रमा का नक्षत्र है। ऐसे में गुरुवार के दिन हस्त नक्षत्र में कुछ उपाय आपके जीवन में बेहद सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में जानकारी देंगे।
गुरुवार और हस्त नक्षत्र के संयोग में करें ये काम
- अगर आप चाहते हैं कि आपकी धन की तिजोरियां हमेशा भरी रहें, तो इसके लिए हस्त नक्षत्र में चांदी की अंगूठी बनवाकर अपने दाएं हाथ की उंगुली में धारण करें। ऐसा करने से आपके धन में बढ़ोतरी होगी।
- अगर आपको हमेशा किसी न किसी प्रकार की मानसिक परेशानी बनी रहती है, तो उससे बचने के लिये हस्त नक्षत्र में आप जिस कमरे में सोते हैं, वहां पर एक मिट्टी के दीपक में 2 कपूर जलाएं और पूरे कमरे में उसकी धूप दिखाने के बाद एक कोने में रख दें। ऐसा करने से आप मानसिक रूप से अच्छा फील करने लगेंगे।
- अगर यदि आप कोई प्रतियोगिता परीक्षा देने जा रहे हैं, तो उसमें अपनी सफलता सुनिश्चित करने के लिए हस्त नक्षत्र में रीठा के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं और अपनी सफलता हासिल करने के लिए पेड़ क जड़ को छूकर प्रणाम करें। ऐसा करने से आपको सफलता जरूर मिलेगी।
- अगर यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में स्थायी रूप से सुख-समृद्धि बनी रहे तो हस्त नक्षत्र में घर में श्वेत दक्षिणावर्त्त शंख की स्थापना करें और रोज पूजा के समय उस शंख का उपयोग करें। गुरुवार को ऐसा करने से आपकी सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहेगी।
- अगर यदि आपके परिवार के सदस्यों के बीच किसी भी बात को लेकर सामंजस्य स्थापित नहीं हो पाता, तो इसके लिए हस्त नक्षत्र में रीठा का पेड़ अपने घर के बाहर लगाएं और रोज़ उसकी देखभाल करें। ऐसा करने से आपके परिवार के बीच सामंजस्य स्थापित होने लगेगा।
- अगर यदि आपको किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी है, आप अपने कार्यों में बार-बार असफल हो रहे हैं, तो इसके लिए हस्त नक्षत्र में एक सफेद कोरा कागज लें और उस पर चार कपूर की टिकिया रखकर शाम के समय घर के बाहर जला दें। ऐसा करने से आर्थिक कार्यों में धीरे-धीरे करके सफलता मिलने लगेगी।
- अगर आप विदेश जाने के इच्छुक हैं, लेकिन विदेश जाने के लिये आपने जो व्यवस्था बना रखी है, उसमें बार-बार किसी न किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, तो हस्त नक्षत्र में सफेद कपड़े में चावल और थोड़ी-सी मिश्री बांध कर बहते जल में प्रवाहित कर दें। आपकी इच्छा जल्द ही पूरी होगी।
- अगर आपका व्यापार किसी दूसरे शहर या राज्य में है और आपको अधिक धनलाभ नहीं मिल पा रहा है, तो इसके लिए हस्त नक्षत्र में सफेद सुगंधित पुष्प वाला पौधा गमले में लगाकर अपने ऑफिस में रख दें और उस गमले को अपने ऑफिस की पूर्व दिशा में रख लें। ऐसा करने से आपके व्यापार में धनलाभ होगा और उसकी ख्याति दूर-दूर तक फैलेगी।
- अगर यदि आपके निवास स्थान पर कोई वास्तु दोष है,जिससे आपको कई तरह की परेशानी महसूस होती है, तो इससे बचने के लिए हस्त नक्षत्र में शिव मन्दिर में जाकर शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और अपने घर की परेशानी को दूर करने के लिये प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपकी परेशानी का हल जल्द ही निकलेगा।
- अगर लाख परिश्रम के बाद भी आपके कारोबार की गति ठीक से नहीं चल रही है और आपको मन मुताबिक फायदा नहीं मिल पा रहा है तो इसके लिये हस्त नक्षत्र में सवा किलो चावल या चांदी का दान करना चाहिए और संभव हो तो हस्त नक्षत्र के दौरान गले में सफेद फूलों की माला धारण करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके कारोबार की गति बढ़ने लगेगी।
- अगर आपके दाम्पत्य जीवन में कुछ वैचारिक मतभेद चल रहे हैं, जिसकी वजह से अक्सर आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तकरार होती रहती है, तो इस स्थिति से बाहर निकलने के लिये गुरुवार के दिन दूध, चावल की खीर बनाएं और हो सके तो उसमें थोड़ा-सा केसर भी डाल दें। अब श्री विष्णु को इस खीर का भोग लगाएं। साथ ही इस मंत्र का जाप करें- ‘माधवाय नमः।’ इस प्रकार मंत्र का जाप करने से आज ये उपाय करने से आपके दाम्पत्य जीवन में चल रहे वैचारिक मतभेद जल्द ही समाप्त होंगे।
- अगर आप अपनी व्यवसायिक यात्रा से अर्थ लाभ पाना चाहते हैं, अपनी फाइनेंशियल कंडिशन को बेहतर करना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन एक केसर की डिब्बी लेकर, उसे भगवान विष्णु के चरणों से लगाकर अपने पास रख लें और जब कभी आप किसी व्यवसायिक यात्रा से बाहर जायें, तो उस केसर से अपने माथे पर तिलक लगाकर जायें। लेकिन अगर आप केसर ना ले सकें, तो आप एक डिब्बी में सुखी हल्दी ले लें। ऐसा करने से आपको व्यावसायिक यात्राओं से अर्थ लाभ जरूर मिलेगा। लिहाजा आपकी फाइनेंशियल कंडिशन बेहतर होगी।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: