1. Hindi News
  2. धर्म
  3. क्या उंगलियों को मिलाने के बाद भी नजर आता है गैप? हस्तरेखा शास्त्र से जानें क्या होता है इसका मतलब

क्या उंगलियों को मिलाने के बाद भी नजर आता है गैप? हस्तरेखा शास्त्र से जानें क्या होता है इसका मतलब

हस्तरेखा शास्त्र में हाथ की उंगलियों के बीच बनने वाले गैप को आपकी आर्थिक स्थिति से जोड़कर देखा जाता है। यह गैप क्या कुछ बताता है आज हम आपको इसी विषय जानकारी देंगे।

Palmistry- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC हस्तरेखा शास्त्र

हस्तरेखा शास्त्र में न केवल हथेली में मौजूद रेखाओं से बल्कि, चिह्न और हथेली की बनावट से भी आपके जीवन के बारे में काफी कुछ जानकारी मिलती है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि अगर हथेली की सभी उंगलियों को जोड़ने के बाद भी उनमें आपको गैप दिखाई देता है तो इसका क्या अर्थ होता है। हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो इससे आपके स्वभाव और आर्थिक पक्ष के बारे में काफी कुछ जानकारी मिल सकती है। 

तर्जनी और मध्यमा के बीच बना गैप

तर्जनी और मध्यमा (Index And Middle Finger) के बीच अगर गैप दिखाई दे तो ऐसे लोगों को स्वतंत्र विचारों वाला माना जाता है। ऐसे लोग किसी के भी दबाव को पसंद नहीं करते और स्वछंद होकर काम करना पसंद करते हैं। ऐसे लोग अपने परिश्रम के दम पर धन और मान-सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि कमाई के साथ ही इनके खर्चे भी खूब हो सकते हैं। ऐसे लोग अगर जीवन में अनुशासन बनाकर आगे बढ़ते हैं तो बड़ी उपलब्धियां पा सकते हैं। 

मध्यमा और अनामिका उंगली के बीच गैप

मध्यमा और अनामिका (Middle And Ring Finger) के बीच अगर गैप हो तो ऐसे लोगों को जीवन के 25 सालों तक आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इनके करियर क्षेत्र में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। हालांकि दिल के ऐसे लोग बहुत अमीर माने जाते हैं। अपने पास कम धन होने के बाद भी ये लोग दूसरों की मदद करने की हर संभव कोशिश करते हैं। भविष्य को लेकर ऐसे लोग बहुत अधिक चिंतित नहीं होते और शायद इसीलिए सही बजट भी ये नहीं बनाते और अक्सर आर्थिक परेशानियों में फंस जाते हैं। सही प्लानिंग के साथ अगर ऐसे लोग जीवन जिएं तो हर सुख इनको प्राप्त हो सकता है। 

अनामिका और कनिष्ठा के बीच गैप

अनामिका और कनिष्ठा (Ring And Little Finger) के बीच का गैप आपकी वृद्धावस्था को दर्शाता है। अगर इन दोनों उंगलियों के बीच गैप है तो बुढ़ापे में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है इसलिए सही बजट बनाकर आपको आगे जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। वहीं इन दोनों के बीच गैप न हो तो बुढ़ापे में आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है। अगर आप जानना चाहते हैं कि हथेली के अलग-अलग पर्वतों पर तारे के निशान का अर्थ क्या होता है तो इस विषय में आप हमारी वेबसाइट पर विस्तार से लेख पढ़ सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

18 सितंबर की रात गुरु-चंद्र के बीच बनेगा राशि परिवर्तन योग, कर्क-धनु सहित 4 राशियों को लाभ मिलने के योग